गुरुवार, 5 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. A young man working in Indore was stabbed to death
Last Updated : गुरुवार, 5 मार्च 2026 (13:49 IST)

इंदौर में नौकरी कर रहे युवक की चाकू मारकर हत्‍या, रंग लगाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी फरार

A young man working in Indore was stabbed to death
इंदौर में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्‍या कर दी गई। मामला भवरकुआं थाने के पालदा क्षेत्र का है। हत्‍या के बाद आरोपी माके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा में बुधवार की दोपहर को घटित हुई। मूल रूप से बड़वानी का निवासी आदित्य जमरे इंदौर में एक निजी कंपनी में काम करता था और होली के दिन वह अपने घर पर था। यहां वह अपने भाई-बहनों के साथ रहता था।

जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था, इसी दौरान कुछ युवक आए और उन्होंने रंग डाला, जिस पर विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया। पड़ोसियों के मुताबिक, चाकू से किए गए प्रहार के बाद आदित्य वहीं पर गिर पड़ा और उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदित्य के सीने और सिर में गंभीर चोट होने के कारण ज्यादा खून बह गया था और इसे ही मौत की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की जांच कर रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal
ये भी पढ़ें
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के मायने और कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री?
layout