1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. a young man attempted self-immolation in front of the Collector.

विधायक समर्थक कर रहा था दबंगई, तंग आकर युवक ने कलेक्टर के सामने की आत्मदाह की कोशिश, ऐसे बची जान

collector
इंदौर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पीड़ित युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तुरंत रोका और अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया।

मामला राऊ विधायक मधु वर्मा के समर्थक शुभम कुशवाहा और जमनिया खुर्द निवासी पीड़ित आकाश जाटव के बीच लेनदेन का है। पीड़ित आकाश का आरोप है कि शुभम कुशवाहा ने डीजे गाड़ी के सौदे के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की और बाद में बलपूर्वक गाड़ी छीन ली। शिकायत करने पर आरोपी खुद को भाजपा विधायक का करीबी बताकर रोब झाड़ता था और लगातार धमका रहा था।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन से मदद न मिलने और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर आकाश न्याय की गुहार लगाने जनसुनवाई पहुंचा था। अधिकारियों ने युवक की समस्या सुनकर मामले की जांच और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अगला लेख
भोपाल में लाठीचार्ज के विरोध में इंदौर में डॉक्टरों का प्रदर्शन, 11 बजे बाद ओपीडी बंद, दोषियों को सस्पेंड करने पर अड़े