सम्बंधित जानकारी
- Christmas Festival 2025: क्रिसमस पर्व का रोचक इतिहास, धार्मिक महत्व और परंपराएं
- Christmas Essay: क्रिसमस की धूम, पढ़ें बड़े दिन पर रोचक हिन्दी निबंध
- गूगल में नौकरी का लालच दिया और छात्रा से ठग लिए 1.13 लाख रुपए, वॉट्सऐप- टेलीग्राम से जमा करवाई राशि
- 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में, 20 से ज्यादा भजन मंडलियां, 500 जवान तैनात, भक्ति में डूबे इंदौरी
- इंदौर में indigo की 15 फ्लाइट कैंसिल, अब भी हालात बेकाबू, किसी को नहीं पता कब सामान्य होगी स्थिति?
इंदौर में उत्पातियों ने क्रिसमस ट्री तोड़ा, हंगामा कर जमकर की धार्मिक नारेबाजी, लोग डरे, पुलिस ने संभाला मोर्चा
photo: social media video screenshot
इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित द हब फूड स्ट्रीट में गुरुवार रात कुछ युवकों ने क्रिसमस ट्री में तोड़फोड़ कर हंगामा किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने धार्मिक नारेबाजी की और हंगामा किया और शोर मचाया।
यह घटना इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कीम नंबर-78 स्थित द हब फूड स्ट्रीट की है। जहां गुरुवार रात जमकर हंगामा हुआ।
यहां स्थापित किए गए एक क्रिसमस ट्री के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की और धार्मिक नारेबाजी की। घटना के दौरान वहां एक निजी कंपनी का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की।
पुलिस ने पहुंचकर किया कंट्रोल : सूचना मिलने के बाद लसूडिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी तारेश सोनी के मुताबिक घटना स्थल के वीडियो फुटेज प्राप्त कर लिए गए हैं जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Edited By: Navin Rangiyal
