सम्बंधित जानकारी
- Indore Crime News: इंदौर में हत्या के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली
- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का हार्टअटैक से निधन, CM मोहन यादव ने जताया शोक
- इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी
- हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म
- इंदौर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीसरे मजदूर ने भी दम तोड़ा
इंदौर में दर्दनाक हादसा, महिला समेत 8 की मौत
indore accident news : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन से जीप की भिड़ंत में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लोद के पास एक जीप अज्ञात वाहन से जा भिड़ी। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
एएसपी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 8 शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि लगता है कि हादसे के बाद इस अज्ञात वाहन का चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। सड़क हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।
डीएसपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने कहा कि हमें बेतवा थाना क्षेत्र में धार बॉर्डर के नजदीक पर एक कार दुर्घटना की सूचना मिली। एक बोलेरो एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और कार में सवार 9 लोगों में से 8 लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग गुना की ओर जा रहे थे। हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की भी मौत हो गई है। सभी शवों को इंदौर भेजा है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
