सम्बंधित जानकारी
- चारधाम यात्रियों के रजिस्ट्रेशन को आसान करने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार
- लातेहार में मुठभेड़ के दौरान मारा गया नक्सली, कार्रवाई में शहीद हुए डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार
- Firecrackers Ban: दिल्ली में अगले साल 1 जनवरी तक पटाखे फोड़ने व बेचने पर प्रतिबंध, जानें क्या है पूरा आदेश
- आईलैंड पर 33 साल का अकेलापन, पशु-पक्षियों से थी दोस्ती
- सरयू में जल समाधि से पहले अयोध्या के स्वामी परमहंस दास ने किया कफन पूजन
Dengue | 15 नए मामलों के साथ इंदौर में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 400 के पार पहुंचा
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर 15 नए मामले मिलने के बाद इस साल डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 415 पर पहुंच गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने मंगलवार को बताया कि डेंगू के 15 नए मरीजों में 2 बच्चे और 7 महिलाएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इंदौर जिले में इस साल जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के कुल 415 मरीजों में से एक व्यक्ति की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीजों की तादाद में महीनेभर से इजाफा दर्ज किया जा रहा है।(भाषा)
