सम्बंधित जानकारी
- Indore: ...जब झाडू उठाकर देश के सबसे स्वच्छ शहर को बुहारते नजर आए नेता व अफसर
- Protest for dogs in indore: जो बेजुबानों को बचाएगा, हमारा वोट पाएगा, इंदौर में तेज हुआ डॉग सेव प्रोटेस्ट
- सड़कों से भी हटा देंगे तो कहां जाएंगे डॉग, दिल्ली से लेकर इंदौर तक प्रदर्शन, SC के आदेश के खिलाफ नाराजगी
- आंगनबाड़ी केंद्र में कर रहे थे नशा, विरोध पर बदमाशों ने की पत्रकार पर चाकू से हमले की कोशिश
- आखिर कहां लापता हुई अर्चना तिवारी, इंदौर समेत 4 जिलों की पुलिस को अब तक नहीं मिला कोई सुराग
इंदौर में भारी बारिश के बीच निर्माणाधीन दीवार ढहने से 3 मजदूरों की मौत
Under construction wall collapsed in Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार को भारी बारिश के बीच निर्माणाधीन दीवार (Under construction wall) ढहने से 3 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि 1 अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शहर के राजेंद्र नगर पुलिस थाने के प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि भारी बारिश के बीच एक निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट की ईंटों की 13 फुट ऊंची दीवार ढह गई जिसके मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत हो गई।ALSO READ: नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर में 2 कंपनी प्रतिनिधियों की मौत
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गौतम राठौर (22), रामेश्वर पवार (48) और टीटू राठौर (35) के रूप में हुई है। बिरथरे ने बताया कि ए मजदूर निजी क्षेत्र की एक निर्माणाधीन कॉलोनी में 2 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की भूमिगत टंकी के निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में 1 व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल भेजा गया है। बिरथरे ने बताया कि तीनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच की जा रही है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
