सम्बंधित जानकारी
- होली का विशेष व्यंजन : भांग की शाही ठंडाई बनाने की आसान रेसिपी
- घर पर ही पिज्जा बनाने की सबसे सरल विधि, यहां पढ़ें 10 आसान टिप्स
- कब्ज और पेट के हाजमे के लिए लाभकारी है अमरूद का सूप
- मक्का दी रोटी और सरसों दा साग, सुगंध से ही ललचाएगा जी, मन कहेगा वाह! क्या स्वाद है...
- लहसुन की चटनी है राजस्थान का प्रसिद्ध व्यंजन, चटपटी झन्नाट ऐसी कि आप भी कह उठेंगे आह मजा आ गया!
पनीर भुर्जी : स्वादिष्ट, मसालेदार और झटपट बनने वाली वेजिटेरियन रेसिपी, पढ़ें आसान विधि...
- राजश्री कासलीवाल
पनीर भुर्जी यह वेजिटेरियन व्यंजन है। स्वादिष्ट, मसालेदार और झटपट बनने वाली पनीर की सब्जी है। इसको बनाना एकदम आसान है। आप भी अवश्य ट्राय कीजिए...
सामग्री :
100 ग्राम पनीर , 2 टमाटर, 1 प्याज (बारीक कटा हुआ), 2 हरी मिर्च, अदरक पिसा हुआ, 2 कली लहसुन, सूखे मसाले- जीरा, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, तलने के लिए तेल या घी, नमक स्वादानुसार।
विधि :
* सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें।
* तेल अथवा घी गर्म करके जीरा, प्याज, हरी मिर्च, अदरक व लहसुन डाल दें।
* गुलाबी होने तक भूनें, उसके बाद टमाटर डालकर उसका पानी सूखने तक चलाती रहें।
* सूखा मसाला डालकर हिलाएं।
* मसाले में पनीर डालकर हल्के हाथ से हिलाएं। अब आपकी पनीर भुर्जी तैयार है।
