सम्बंधित जानकारी
- सर्दी के मौसम का खास व्यंजन है मैथी पराठा, स्वाद में जायकेदार...
- सर्दी का खास व्यंजन है हरे मटर का पुलाव, स्वाद ऐसा कि आप भी वाह! कहे बिना नहीं रह पाएंगे
- लहसुन की चटनी है राजस्थान का प्रसिद्ध व्यंजन, चटपटी झन्नाट ऐसी कि आप भी कह उठेंगे आह मजा आ गया!
- मक्का दी रोटी और सरसों दा साग, सुगंध से ही ललचाएगा जी, मन कहेगा वाह! क्या स्वाद है...
- चटपटे मसालेदार अरबी के पत्ते के गट्टे, ऐसे कि खाने को मन ललचाए
तिल-चावल और सब्जियों से बनी स्वादिष्ट खिचड़ी, बनाए रखेगी तंदुरूस्त। Vegetable Khichdi Recipe
- राजश्री
सामग्री :
1 कटोरी बासमती राइस, 1/2 कटोरी मूंग दाल (छिलके वाली), 1 छोटा चम्मच तिल, 1 आलू, 1 हरी मिर्च, 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई), 1/4 कटोरी मटर, घी, हींग-जीरा-राई व हल्दी छौंक के लिए, 1 अदरक टुकड़ा, काली मिर्च व लौंग पावडर आधा चम्मच, नमक व मिर्च स्वादानुसार।
विधि :
सर्वप्रथम दाल व चावल को अलग-अलग कुछ देर पानी में भिगो दें। अदरक को पीस लें। अब कुकर में घी गरम करके राई-जीरा-हींग, हल्दी व किसा अदरक डाल कर भूनें। फिर तिल और सारी कटी सब्जी डाल कर मिलाएं।
अब दाल-चावल डालकर कुछ देर भूनें। आवश्यकतानुसार पानी व नमक-मिर्च डालकर ढक्कन बंद कर दें। एक सीटी लेकर आंच से उतार लें। परोसते समय काली मिर्च व लौंग पावडर, कटा हरा धनिया डालें और गरगा-गरम तिल खिचड़ी पर ऊपर से घी डालकर सर्व करें।
