सम्बंधित जानकारी
- यौन उत्पीड़न मामला : येदियुरप्पा ने पीड़िता और उसकी मां को चुप रहने के पैसे दिए, CID ने दाखिल की चार्जशीट
- कर्नाटक में भीषण सड़क दुर्घटना, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत
- 2 जुलाई को राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी, अमित शाह को कहा था हत्या का आरोपी, पढ़िए क्या है पूरा मामला
- कर्नाटक में अब नहीं बिकेगा रंग-बिरंगा चिकन कबाब
- 2 रुपए महंगा हुआ नंदिनी का दूध, 50 मिलीलीटर मात्रा भी बढ़ी
बारिश में ट्रेकिंग का शौक रखते हैं तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर
जुलाई से सितम्बर के दौरान ये जगहें हैं ट्रेकिंग के लिए बेस्ट
Monsoon Trekking
मानसून का मौसम तपती धूप से राहत दिलाता है। बारिश में घूमने का अपना ही मज़ा होता है। वहीं एडवेंचर का शौक रखने वाले लोग इस मौसम में ट्रेकिंग पर जाना पसंद करते हैं। भारत में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जिनकी खूबसूरत मानसून में दोगुनी हो जाती है। इन जगहों पर आप मानसून में ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं। ट्रेकिंग के दौरान आप यहां के सुंदर नजारे, हरे भरे पहाड़ देख सकते हैं। आइए जानते हैं मानसून में आप किन जगहों पर ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।ALSO READ: बारिश में राजस्थान घूमने का है मन तो ये हैं बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशंस
फूलों की घाटी, उत्तराखंड
उत्तराखंड के चमोली में स्थित फूलों की घाटी वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में भी शामिल है। यहां आपको करीब 500 प्रकार के फूल देखने को मिल जाएंगे। इस साल 1 जून से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। आप 30 अक्टूबर तक फूलों की घाटी घूम सकते हैं, इसके बाद ये पूरे साल के लिए बंद कर दिया जाता है।
जुलाई से सितंबर के महीने को फूलों की घाटी एक्सप्लोर करने का सबसे बेस्ट टाइम माना जाता है। इस दौरान यहां एक साथ कई वैरायटी के फूल आप देख सकते हैं।
सिंहगढ़ ट्रेक, पुणें,
अगर आप ट्रेकिंग करने के शौकीन हैं तो पुणे के सिंहगढ़ दुर्ग ट्रेकिंग को आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए। यह ट्रेक कुल 3 किलोमीटर लंबी है जिसे पूरा करने में आपको एक घंटे का समय लग सकता है।
मानसून के दौरान यहां पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो जाती है। यह ट्रेकिंग लगभग 10 किलोमीटर लंबी है जिसके दौरान आप कैंपिंग और रॉक क्लाइंबिंग का भी मजा ले सकते हैं।
