travel tips
अकेले घूमने का है शौक तो जानिए क्या रखना है सावधानी
Solo Travelling Tips
How to plan solo trip: घूमने का शौक किसे नहीं होता! लाइफ की भागदौड़ से दूर सुकून की तलाश में अक्सर लोग ट्रिप प्लान करते हैं। लेकिन कई बार दोस्तों या परिवार के साथ ट्रिप पर जाने से आपको वो Me Time नहीं मिलता जिसकी आपको तलाश है। ऐसे में कई लोग solo trip पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं और खुद के साथ वक़्त बिताने के लिए आप पहली बार सोलो ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो ये आलेख आपके लिए है।
कैसे करे सोलो ट्रैवलिंग प्लान
- सोलो ट्रैवलिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पूरे ट्रिप को आप अपने हिसाब से प्लान कर सकते हैं।
- कहां और कितने दिनों की ट्रिप बनानी है इसके लिए आप किसी पर निर्भर न होने से आपका प्लान भी बर्बाद नहीं होता।
- अकेले घूमने जाने पर आप अपने बजट के अनुसार होटल में रुकने, खाने-पीने और घूमने का बजट तय कर सकते हैं।
- इस दौरान आपको किसी दूसरे के हिसाब से खुद को अडजस्ट करने की जरूरत नहीं होती।
सोलो ट्रिप में इन बातों का रखें खयाल
- घूमने के लिए उन्हीं जगहों पर जाएं, जो सेफ हों।
- जिस भी जगह घूमने जाएं, वहां की लोकल पुलिस और अन्य इमरजेंसी सर्विस का नंबर अपने साथ रखें।
- जाने से पहले उस जगह की पूरी और अच्छी तरह से रिसर्च करें।
- अपने दोस्तों और परिवार वालों को अपनी लोकेशन की जानकारी देते रहें।
- खतरा महसूस होने पर उनके साथ तुरंत अपनी लाइव लोकेशन उनके साथ शेयर करें।
- ऐसी जगह जाने से बचें जहां क्राइम रेट ज्यादा है।
- ट्रिप के दौरान मिले लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।
- अगर आप महिला हैं, तो सोलो ट्रैवल के दौरान पेपर स्प्रे और अन्य सुरक्षा की चीजें साथ रखें।
-
यात्रा के दौरान मिले लोगों के साथ कहीं भी अकेले जाने या नशा आदि करने से बचें।

