सम्बंधित जानकारी
- world hypertension day क्यों और कब मनाया जाता है?
- World Hypertension Day 2021 : हर चौथा व्यक्ति शिकार है इस बीमारी का, जानें क्या है इस वर्ष की थीम
- विश्व उच्च रक्तचाप दिवस आज, क्यों होती है hypertension की बीमारी, जानिए लक्षण भी
- बॉडी की inner dryness कैसे दूर करें, butter सहित इन 10 चीजों का करें सेवन
- नकसीर का यह आदिवासी घरेलू इलाज आपको पता होना चाहिए
World Hypertension Day : जानिए हाइपरटेंशन से बचने के 5 कारगर घरेलू नुस्खे
World Hypertension Day
आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई रोगी बन रहा है। किसी को हाई तो किसी को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत होना आम बात हो गई है। उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर में चक्कर आने लगते हैं, सिर घूमने लगता है, रोगी का किसी काम में मन नहीं लगता। उसमें शारीरिक काम करने की क्षमता नहीं रहती और रोगी अनिद्रा का शिकार रहता है।
यहां पाठकों के लिए पेश है उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर के बचने के 5 कारगर घरेलू नुस्खे-
1. तीन ग्राम मेथीदाना पावडर सुबह-शाम पानी के साथ लें। इसे पंद्रह दिनों तक लेने से लाभ मालूम होता है। यह डायबिटीज में भी लाभकारी है।
2 गेहूं व चने के आटे को बराबर मात्रा में लेकर बनाई गई रोटी खूब चबा-चबाकर खाएं, आटे से चोकर न निकालें।
3. हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए पपीता भी बहुत लाभ करता है, इसे प्रतिदिन खाली पेट चबा-चबाकर खाएं।
4. 21 तुलसी के पत्ते सिलबट्टे पर पीसकर एक गिलास दही में मिलाकर सेवन करने से हाई ब्लडप्रेशर में लाभ होता है।
5. तरबूज के बीज की गिरि तथा खसखस अलग-अलग पीसकर बराबर मात्रा में मिलाकर रख लें। एक चम्मच मात्रा में प्रतिदिन खाली पेट पानी के साथ लें।
