सम्बंधित जानकारी
- 9 अक्टूबर को है विश्व दृष्टि दिवस, जानिए आंखों के लिए 5 Most Effective Exercises
- World Vision Day : इन 10 उपायों से रखें अपनी आंखों को हमेशा स्वस्थ
- Eye Care Tips: आंखों की सही तरीके से देखभाल कैसे करें, जानिए टिप्स
- Makeup Tips : eye makeup करते समय इन बातों का रखें ख्याल, जानिए टिप्स
- Eye Care Tips : इन आसान टिप्स को अपनाकर करें, आंखों की सही देखभाल
Eyes Care : आंखों में सूजन आ रही है तो आजमाएं ये 6 उपाय
Eye Care 6 Tips
आंखों के सूजने के कई कारण हो सकते है जैसे, ज्यादा देर तक सोकर उठना, अधिक रोना व कई अन्य कारण भी हो सकते है। लेकिन चाहे जो भी कारण हो, सूजी हुई आंखें आपके चेहरे की खूबसूरती जरूर कम कर देती है।
आइए, जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिन्हें आजमाकर आप आसानी से आंखों की सूजन को कम कर सकते हैं -
1 बर्फ के कुछ टुकड़ों को एक कपड़े व रूमाल में बांध लें और अब इसे कुछ देर आंखों के आसपास धीरे-धीरे घुमाएं।
2 अपनी आंखों में ठंडे पानी की छींटे मारे, इससे भी आंखों की सूजन में राहत मिलती है।
3 आंखों पर कुछ देर खीरा लगाकर रखें, ऐसा करने से आंखों को ठंडक का एहसास होता है और सूजन कम होने लगती है।
4 टी बैग्स की मदद से भी आप आंखों की सूजन कम कर सकते हैं। इसके लिए उबले हुए पानी में टी बैग्स डालें और जब ये पानी ठंडा हो जाए, तब इस ठंडे टी बैग्स को थोड़ी देर के लिए अपनी आंखों पर रखें।
5 रात को सोने से पहले रुई या कॉटन पैड को दूध में डुबोकर 5-10 मिनट के लिए आंखों पर रखें। ऐसा करने से सुबह आंखें फ्रेश दिखेगी।
6. अगर घरेलू तरीकों से भी आंखों की सूजन में कमी न आए व आंखों में किसी अन्य समस्या जैसा महसूस हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
