सम्बंधित जानकारी
- इन 6 तरीकों से करें 'घर का फर्श' साफ, तो चमक उठेगा आपका आशियाना
- त्योहार में घर की साफ-सफाई के अलावा इन चीजों को भी जरूर साफ करें
- चूहों के आतंक से परेशान हैं? 7 घरेलू नुस्खे अपनाएं और चूहों से पीछा छुड़ाएं
- घर में एक्वेरियम रखने का शौक पहुंचा सकता है आपको कई फायदे
- यदि आप भी अपने घर में एक्वेरियम लाना चाहते हैं तो जान लीजिए ये जरूरी बातें
घर पर लगे मार्बल की चमक बरकरार रखनी है तो अपनाएं ये 7 टिप्स
त्योहारों का मौसम है और सभी ने अपने घर की साफ-सफाई जोरो-शोरो से शुरू कर ही दी होगी। यदि आपके घर में सामान्य फर्श न होते हुए मार्बल लगा है, तब इसे साफ करते हुए आपको ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होगी, क्योंकि कोई भी गलत उत्पाद के इस्तेमाल से चमचमाते हुए मार्बल पर दाग़-धब्बे लग सकते है और यह पीला व काला पड़ सकता है।
तो आइए, जानते हैं मार्बल को साफ करने के कुछ टिप्स -
1. हर रोज मार्बल पर गुनगुने पानी का पोछा लगाएं और एक-दो कमरे का पोछा लगाने के बाद पानी को बदलते रहें।
2. यदि आप पूरे घर में एक ही पानी का इस्तेमाल करेंगे तो इससे धूल साफ होने की बजाए मार्बल पर जम जाएगी।
3. मार्बल साफ करने के लिए ऐसे क्लीनर का इस्तेमाल ही करें जिसका पी एच सात से ज्यादा ना हो।
4. मार्बल को सिरके और नींबू से कभी भी साफ ना करें। इनसे साफ करने पर फर्श पर निशान पड़ जाते हैं।
5. मार्बल साफ करने के लिए नर्म कपड़े या फिर स्पॉन्ज का ही इस्तेमाल करें। मार्बल बहुत नाजुक पत्थरों में से एक होता है, कठोर ब्रश से इसकी सफाई करने पर मार्बल खुरदरा हो सकता है।
6. आप मार्बल पर पड़े दाग को साफ करने के लिए हाइड्रोजन पराक्साइड में कपड़ा भिगोकर दाग पर लगाएं। आधा घंटा इसी तरह रहने दें बाद में पानी से साफ कर लें।
7. बेकिंग सोड़े से मार्बल की सफाई आसानी से हो जाती है। इससे दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे।
