मंगलवार, 27 जनवरी 2026
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. When is Holi in 2026
Written By WD Feature Desk
Last Updated : मंगलवार, 27 जनवरी 2026 (19:00 IST)

होली कब है, 2, 3 या 4 मार्च 2026 को?

होली खेलते लोग और कैप्शन में होली कब है 2026
When is Holi in 2026: होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। पूर्णिमा की रात को होलिका का दहन होता है और दूसरे दिन धुलैंडी का पर्व मनाया जाता है। यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि धुलैंडी पूर्णिमा तिथि में नहीं मनाते हैं। अगले दिन प्रतिपदा तिथि में यह त्योहार मनाया जाता है।  
 
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 02 मार्च 2026 को शाम 05:55 बजे से।
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 03 मार्च 2026 को शाम 05:07 बजे तक।
धुलेंडी (रंग वाली होली): 4 मार्च 2026 को रहेगी।
 

विशेष जानकारी:

वर्ष 2026 में होलिका दहन के दिन यानी 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, जो भारत के कुछ हिस्सों (विशेषकर पूर्वोत्तर राज्यों) में दिखाई देगा। इस कारण सूतक काल और पूजा के समय को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ब्रज क्षेत्र में होली का उत्सव 23 जनवरी 2026 (बसंत पंचमी) से ही शुरू हो चुका है, जो लगभग 40 दिनों तक चलेगा।
 
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन धुलेंडी का पर्व मनाया जाता है। इसके बाद पंचमी को रंग पंचमी मनाई जाती है। धुलेंडी और रंगपंचमी के दिन रंगों से होली खेली जाती है। हर राज्य में इस उत्सव को अगल अलग तरीके से मनाया जाता है। आओ जानते हैं कि किस राज्य में कैसे मनाई जाती है होली।