सम्बंधित जानकारी
- चल रहा है होलाष्टक, जानिए कहां मान्य है, पौराणिक जानकारी
- होली 2021 पर बन रहे हैं लगभग 500 सालों बाद दुर्लभ योग-संयोग, जानिए क्या है खास
- Dhulandi 2021 | होलिका दहन के बाद धुलेंडी क्यों मनाई जाती है?
- Holi 2021 : घर पर बनाएं हर्बल कलर, 15 आसान तरीकों से
- Holi celebration tips : CoronaVirus के बीच मस्ती के रंगों में डूबकर खेलें होली, इन 5 तरीकों से
Holi 2021 Shubh Muhurat : इस बार होली पर बन रहे हैं अद्भुत संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त, कब करें होलिका दहन
Holi 2021 Shubh Muhurat
साल 2021 में होली का पर्व खास मुहूर्त में मनाया जाएगा। इस वर्ष होली कौन से शुभ योग में मनाई जा रही है आइए जानते हैं...
होली रंग-भंग-तरंग और उमंग का त्योहार है। इस दिन सभी एक दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाते हैं। गले मिलकर बधाई और उपहार देते हैं। होली का पर्व स्नेह और सौहार्द के साथ मनाने की परंपरा है।
पंचांग के अनुसार होलिका दहन 28 मार्च रविवार के दिन पूर्णिमा की तिथि में किया जाएगा।
इस वर्ष होलिका दहन का मुहूर्त 18 बजकर 37 मिनट से 20 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
विशेष योग
इस साल होली पर विशेष योग का निर्माण हो रहा है, जिससे होली का महत्व बढ़ गया है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष होली का पर्व 29 मार्च 2021 सोमवार को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाएगा। होली के पर्व पर ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा। होली हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है।
इस साल होली के दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होगा। जबकि मकर राशि में शनि और गुरु विराजमान होंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। अनुमान है कि लगभग 499 वर्ष बाद ऐसे शुभ योग बन रहे हैं।
यानी इस साल लगभग 500 साल बाद होली पर बन रहे हैं विशेष योग...आइए फिर से जानते हैं विस्तार से....
इस बार होलिका दहन रविवार, 28 मार्च 2021 को होगा और रंगों की होली 29 मार्च 2021 को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को है। इस दिन बहुत ही शुभ ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही 499 साल बाद, या कहें कि लगभग 500 सालों बाद इस होली में एक विशेष दुर्लभ योग भी बन रहा है। जो इससे पहले 03 मार्च, सन् 1521 को निर्मित हुआ था।
29 मार्च को होली में चंद्रमा, कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। गुरु और शनि ग्रह अपनी ही राशियों में रहेंगे। इससे पहले इन दोनों ग्रहों का ऐसा संयोग 3 मार्च, सन् 1521 में बना था। गुरु की राशि धनु है जबकि शनि की राशि मकर है। दशकों बाद होली पर सूर्य, ब्रह्मा और अर्यमा की साक्षी भी रहेगी। जो दूसरा विशेष दुर्लभ योग है।
साल 2021 की होली सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगी। साथ ही इस दिन अमृतसिद्धि योग भी रहेगा।
Holi 2021 Shubh Muhurat
होलाष्टक समाप्ति तिथि: 28 मार्च तक
होलिका दहन तिथि (Holika Dahan Muhurat)
होलिका दहन रविवार, 28 मार्च 2021 को होगा
होलिका दहन मुहूर्त: 18 बजकर 37 मिनट से 20 बजकर 56 मिनट तक है।
कुल अवधि: 02 घंटे 20 मिनट की
होली 2021 की तिथि और शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: मार्च 28, 2021 को 03:27 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त: मार्च 29, 2021 को 00:17 बजे
ALSO READ: कोरोना काल में विशेष : होली के शुभकामना संदेश
होलिका दहन पूजा-विधि और पूजन सामग्री, आइए यहां जानिए 12 सरलतम बातें
कोरोना काल में सुरक्षित होली : कैसे मनाएं होली का त्योहार, ये बातें हैं बहुत खास
ALSO READ: कोरोना काल में विशेष : होली के शुभकामना संदेश
होलिका दहन पूजा-विधि और पूजन सामग्री, आइए यहां जानिए 12 सरलतम बातें
कोरोना काल में सुरक्षित होली : कैसे मनाएं होली का त्योहार, ये बातें हैं बहुत खास
