सम्बंधित जानकारी
- Masane Holi Varanasi 2024: धधकती चिताओं के बीच महा श्मशान मणिकर्णिका घाट पर खेली भस्म की होली
- Holi 2024: होली पर डांडे की पूजा का क्या है महत्व
- Holi 2024: होली पर क्यों और कैसे मनाते हैं धुलेंडी
- Holika dahan 2024: 5 लोगों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन नहीं तो होगा अशुभ
- पुष्कर में खेली जाती है दुनिया की सबसे अनोखी होली, जानें रोचक बातें
Holi Rangoli 2024: इस होली बनाएं ये 5 सुंदर रंगोली
घरों को सुंदर रंगों से सजाने के लिए बनाएं ये बेहतरीन होली रंगोली डिजाइन
Holi Rangoli 2024
1. इस होली 2024 आप इस तरह की होली से अपने घर और आंगन को सजा सकते हैं। इस तरह की रंगोली बनाना बहुत आसान है। साथ ही यह डिजाइन काफी हटकर और क्रिएटिव है। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए आप रंगों को फेविकोल की डिब्बी में भर सकते हैं। इसकी मदद से आप आसानी से रंगोली बना सकते हैं। साथ ही आप होली के रंग भी रंगोली में इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. यह रंगोली बनाना बहुत सिंपल है। साथ ही यह काफी सुंदर भी है। आप पहले एक थाली या गोल आकार का बर्तन लें। इसकी मदद से गोला बना लें। इसके बाद कई तरह के रंग गोले के अंदर भरें। आप फेविकोल की डिब्बी या आपने हाथों से गोले की बॉर्डर पर इस तरह की डिजाइन बना सकते हैं। साथ ही आप बचे कलर से दूसरे डिजाइन बना सकते हैं।
3. अगर इस होली आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो इस तरह की यूनिक रंगोली भी बना सकते हैं। इस तरह की रागोली बनाने के लिए रंगों का शै चयन करना ज़रूरी है। आप कई तरह के सुंदर रंगों का इस रंगोली में इस्तेमाल करें। आप अपने हाथ या किसी बर्तन की मदद से इस तरह के डिजाइन बना सकते हैं।
इस होली कोशिश करें कि ऑर्गेनिक रंगों का ही इस्तेमाल करें। आर्गेनिक रंग आपकी त्वचा और पर्यावरण के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही जानवरों पर रंग न डालें। ऐसा करने से उन्हें स्किन प्रॉब्लम या अन्य बीमारियां हो सकती हैं। सुरक्षित होली खेलने का प्रयास करें।
