सम्बंधित जानकारी
- होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों का महत्व, कैसे घर में बनाएं रंग
- होली पर भांग का नशा कैसे दूर करें, रंग कैसे उतारें…
- Holi Hair Care : रंगों से बालों को सुरक्षित रखने के लिए जरूर जानिए खास टिप्स
- skin care for holi : होली के रंगो से हुई एलर्जी से पाएं छुटकारा
- होली पर नजर उतारने के लिए करें काली पूजा, जानिए नजर के लक्षण और पूजा के फायदे
Holi ki romantic shayari : 5 ऐसी रोमांटिक शायरी जो आपकी होली को रंगीन बना दे
होली के त्योहार पर दोस्तों और रिश्तेदारों को संदेश और शुभकामनाएं देना तो आम बात है, लेकिन कैसा हो जब आप अपने किसी खास को स्पेशल अंदाज में होली के रंगीन त्योहार की शुभकामनाएं दें। हम आपके लिए पेश कर रहे हैं 5 ऐसी रोमांटिक शायरी जो आप इस होली अपने किसी खास को भेज सकते हैं -
(1)
नेचर का हर रंग आप पर बरसे
हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे
रंग दे आपको सब मिलकर इतना
कि वह रंग उतरने को तरसे....
=============
(2)
होली के रंग बिखरेंगे,
संग पिया हम अब भीगेंगे,
होली में और भी रंग होगा
मेरा पिया जब मेरे संग होगा !!
=============
(3)
खुदा करे हर साल चांद बन कर आए
दिन का उजाला शान बन के आए
कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी
ये होली का त्यौहार ऐसा मेहमान बन के आए
=============
(4)
खा के गुजिया पीके भंग
लगा के थोड़ा-थोड़ा सा रंग
बजा के ढोलक और मृदंग
खेले होली हम तेरे संग
=============
(5)
दिलों के मिलने का मौसम है
दूरियां मिटाने का मौसम है
होली का त्यौहार ही ऐसा है
रंगों में डूब जाने का मौसम है
