सम्बंधित जानकारी
- होली पर ये 10 अचूक टोटके, दूर कर देंगे जीवन की हर समस्या
- क्या आपको याद है होलिका दहन पूजा-विधि और पूजन सामग्री,यहां जानिए 12 सरलतम बातें
- इस होली पर बना है 3 ग्रहों का बहुत शुभ संयोग, श्रेष्ठ मुहूर्त में ही करें होली का पूजन, मिलेंगे शुभ वरदान
- होली पूजन और दहन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त आपको यहां मिलेंगे
- मां लक्ष्मी दिवाली पर ही नहीं होली पर भी देती हैं अपार धन का वरदान, जानिए कैसे
होली का पूजन आज, 8 दीये जलाकर मांग लें सुख और समृद्धि का वरदान
होली पर्व में पूजा विधि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। पूजा के लिए हल्दी की गांठ, उपले, फल और सब्जी की माला बनाकर उसे अर्पण करें। होलिका दहन से पूर्व पूजन सामग्री के साथ होलिका पूजन करें।
होलिका के चारों तरफ आठ दीये जलाएं और सभी सामग्री को होलिका के ऊपर अर्पण कर दें। यह 8 दीये होलाष्टक के खत्म होने का प्रतीक हैं और हर अशुभता को अपने साथ ले जाते हैं।
होली के दिन हनुमान जी को 5 लाल पुष्प चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से साधक को पवन पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस दिन शिव जी से वरदान पाने के लिए सुबह बेलपत्र पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर अपनी मनोकामना बोलते हुए शिवलिंग पर सच्चे मन से अर्पित करना चाहिए।
