सम्बंधित जानकारी
- होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
- होली पर परिवार और दोस्तों को भेजें ये रंगारंग संदेश, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास
- होलिका दहन का शास्त्रोक्त नियम, भद्राकाल और चंद्रग्रहण का साया, पूजा का शुभ मुहूर्त
- होली खेलने के बाद रंगीन कपड़ों को क्यों नहीं रखना चाहिए घर में, जानिए उन कपड़ों का क्या करें
- होली का रंग नहीं पड़ेगा स्किन पर भारी, यह घरेलू नुस्खा है सबसे असरदार
होली पर करें गुलाल के ये अचूक उपाय, जिंदगी में प्यार और पैसे की मिट जाएगी कमी
Holi ke Upay: होली रंगों का त्योहार है, जो हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल होली 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जो 13 मार्च को होगा। होली के दिन गुलाल से कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की कई मुश्किलें दूर हो सकती हैं। ज्योतिष में इन उपायों का बहुत महत्व है। आईए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।
होली पर गुलाल के चमत्कारी उपाय
वास्तु दोष से मुक्ति: होली के दिन तुलसी जी को गुलाल अर्पित करने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।
भाग्य वृद्धि: होली पर सबसे पहले अपने इष्ट देव को रंग अर्पित करें और इसके बाद दूसरों के साथ होली खेलें। ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है।
प्रेम संबंध में मजबूती: होली के दिन पति-पत्नी को मिलकर गाय के चरणों पर गुलाल अर्पित करना चाहिए और उसे गुड़ व रोटी खिलानी चाहिए। इससे गौ माता की कृपा बनी रहती है और प्रेम संबंध में मजबूती आती है।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा: होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर थोड़ा-सा गुलाल डालें और इसके साथ दो मुखी दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और आय में वृद्धि होती है।
होली के दिन क्या करें?
होली के दिन क्या न करें?
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
- होलिका दहन की पूजा विधि विधान से करें।
- मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।
- जरूरतमंदों को दान करें।
होली के दिन क्या न करें?
- होलिका दहन के दिन भूल से भी किसी को उधार न दें।
- होलिका दहन की पूजा करते समय काले और सफेद रंग के वस्त्र धारण न करें।
- होलिका दहन की पूजा में महिलाएं भूलकर भी बाल न बांधें।
- होलिका दहन की रात को सड़क पर पड़ी चीज को हाथ या पैर न लगाएं।
- नवविवाहिता ससुराल में पहली होली पर होलिका दहन की आग न देखे।