सम्बंधित जानकारी
- होलाष्टक का क्या है महत्व, क्यों नहीं करते हैं कोई मांगलिक कार्य?
- होली पर चंद्र ग्रहण से किन 3 राशियों पर होगा इसका नकारात्मक प्रभाव?
- होली का डांडा कब गाड़ा जाएगा और होलाष्टक कब से हो रहा है प्रारंभ?
- Holika Dahan 2025: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, जानिए कब होगा होलिका दहन 2025 में?
- कहीं भागकर होती है शादी तो कहीं मायके से आती है स्पेशल रोटी, ये परम्पराएं बनाती हैं होली को और भी रंगीन
Holi 2025 | वर्ष 2025 में होली कब है?
होलिका दहन पर भद्रा का साया और होली पर चंद्र ग्रहण, जानिए कब क्या करें?
When is Holi in the year 2025: होलिका दहन के बाद दूसरे दिन होली खेली जाती है जिसे धुलेंडी कहते हैं। धुलेंडी यानी रंगवाली होली। इस बार होलिका दहन और धुलेंडी पर भद्रा के साथ ही चंद्र ग्रहण का योग भी बन रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि होलिका दहन की पूजा कब करें और कब होली खेलें। हिंदू पंचांग अनुसार 13 मार्च 2025 गुरुवार को होलिका दहन होगा और 14 मार्च शुक्रवार को धुलेंडी रहेगी लेकिन क्या है होलिका दहन का मुहूर्त और कब खेलें होली।
दिल्ली टाइम अनुसार पूर्णिमा तिथि का समय:-
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 13 मार्च 2025 को सुबह 10:35 बजे से प्रारंभ।
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 14 मार्च 2025 को दोपहर 12:23 बजे समाप्त।
दिल्ली टाइम अनुसार भद्राकाल 13 मार्च 2025:
भद्रा पूंछ- शाम को 06:57 से रात्रि 08:14 तक।
भद्रा मुख- रात्रि 08:14 से रात्रि 10:22 तक।
दिल्ली टाइम अनुसार चंद्र ग्रहण 2025:
दिनांक 14 मार्च 2025 शुक्रवार को सुबह 09:29 बजे से दोपहर 03:29 बजे तक यह पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। होलिका दहन और होली पर भारत में चंद्र ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। होली पर चंद्र ग्रहण और सूतक काल का कोई प्रभाव नहीं रहेगा इसलिए धुलेंडी का पर्व मनाया जा सकता है।
कब करें होलिका दहन:
13 मार्च 2025 को रात्रि में भद्रा के पूंछ काल में होलिका दहन कर सकते हैं। यदि भद्रा को छोड़ना है तो होलिका दहन श्रेष्ठ मुहूर्त- मध्यरात्रि 11:26 से 12:30 के बीच। इसके बाद दूसरे दिन रंग वाली होली खेल सकते हैं।
