सम्बंधित जानकारी
- Shakambari devi katha : दुर्गा के अवतारों में एक हैं शाकंभरी देवी, पढ़ें पौराणिक कथा
- Maa Gayatri Chalisa : प्रतिदिन पढ़ें गायत्री चालीसा, मिलेंगे आश्चर्यजनक फायदे
- Names of Goddess Lakshmi : देवी लक्ष्मी के 11 पवित्र नाम देंगे धन और समृद्धि
- बौद्ध काल में थे ये गणतांत्रिक राज्य, जनता द्वारा चुना जाता था राजा
- Motivation Tips : क्या आप ज्ञानी या योग्य हैं, तो जानिए 5 टिप्स
शुक्रवार विशेष : संतोषी माता का व्रत कैसे करें, पढ़ें आसान पूजन विधि
Santoshi Mata Worship
शुक्रवार व्रत 3 तरह से किया जाता है। इस दिन भगवान शुक्र के साथ-साथ संतोषी माता तथा वैभवलक्ष्मी देवी का भी पूजन किया जाता है। तीनों व्रतों की विधियां अलग-अलग हैं। जो स्त्री-पुरुष शुक्रवार को संतोषी माता का व्रत करते हैं, उनके लिए व्रत-विधि इस प्रकार है -
शुक्रवार (संतोषी माता) व्रत पूजन विधि :-
* सूर्योदय से पूर्व उठें।
* घर की सफाई कर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं।
* घर के ही किसी पवित्र स्थान पर संतोषी माता की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
* संपूर्ण पूजन सामग्री तथा किसी बड़े पात्र में शुद्ध जल भरकर रखें।
* जल भरे पात्र पर गुड़ और चने से भरकर दूसरा पात्र रखें।
* संतोषी माता की विधि-विधान से पूजा करें।
* इसके पश्चात संतोषी माता की कथा सुनें।
* तत्पश्चात आरती कर सभी को गुड़-चने का प्रसाद बांटें।
* अंत में बड़े पात्र में भरे जल को घर में जगह-जगह छिड़क दें तथा शेष जल को तुलसी के पौधे में डाल दें।
* इसी प्रकार 16 शुक्रवार का नियमित उपवास रखें।
* अंतिम शुक्रवार को व्रत का विसर्जन करें। विसर्जन के दिन उपरोक्त विधि से संतोषी माता की पूजा कर 8 बालकों को खीर-पूरी का भोजन कराएं तथा दक्षिणा व केले का प्रसाद देकर उन्हें विदा करें।
* अंत में स्वयं भोजन ग्रहण करें।
