1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. कथा-सागर
  4. Motivational Story

Motivational Story : अच्छा आदमी

Motivational Context incident
एक बहुत प्रसिद्ध सूफी फकीर गुरु था। जिसका नाम इब्न-अल-हुसैन था। उसके कई शिष्य थे। उसके एक शिष्य ने उसे पूछा- दुनिया में शांति और पवित्रता कैसे आएगी?
 
 
हुसैन ने उस शिष्य को एक कहानी सुनाई– दमिश्क में अबू मूसा अल-कुमासी नामक एक शेख रहता था। उसकी शिक्षा और अच्छाई की सब मिसाल देते थे लेकिन हकीकत में किसी को यह पता नहीं था कि वह वाकई अच्छा या भला आदमी है भी या नहीं।
 
 
एक दिन किसी कारणवश शेख का घर ढह गया और शेख और उसकी बीवी मलबे में दब गए। घबराए हुए पड़ोसियों ने मलबे में उनकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने सबसे पहले शेख की बीवी को खोज लिया। बीवी ने पड़ोसियों को देखते ही कहा– 'मेरी फिक्र छोड़ो और पहले मेरे शौहर को बचाओ! वे उस कोने में दबे हुए थे।
 
 
पड़ोसियों ने बीवी की बताई जगह पर से मलबा हटाया और उन्हें लकड़ी की एक पल्ले के नीचे दबा शेख दिख गया। उन्हें देखते ही शेख ने चिल्लाकर कहा– 'मैं ठीक हूं। पहले मेरी बीवी को बचाओ। बेचारी उस कोने में कहीं दबी होगी।
 
 
इस कहानी को सुनाने के बाद सूफी फकीर कहता है कि जब भी कोई व्यक्ति ऐसा आचरण करेगा जैसा इन दंपत्तियों ने किया तो वह दुनिया में शांति और पवित्रता में बढ़ोतरी ही करेगा।
 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें