सम्बंधित जानकारी
- Rose Day 2020 : मोहब्बत की गहराई बताता है आपका गुलाब, भरता है जिंदगी में अनोखा रंग, जानिए कैसे?
- Valentine Day 2020 : अपने Valentine को दें special rose, हर राशि का है खास गुलाब
- 7 फरवरी से शुरू हो रहा है वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन, जानें Rose Day पर उपहार में दें कौन-सा गुलाब
- Motivational Story | तुम्हारा निर्णय ही तय करता है जीवन
- न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी जीत, वनडे इतिहास में चौथी बार 300+ का लक्ष्य हासिल किया
Motivational Story | ज्ञान पर अमल जरूरी
एक व्यक्ति भगवान बुद्ध के पास आकर बोला- भगवन, मैं लगातार आपके प्रवचन सुन रहा हूं। आप बड़ी अच्छी-अच्छी बातें कहते हैं, लेकिन मेरे ऊपर इनका कोई असर नहीं होता। मैं गुस्सा खूब करता हूं और लालच में रात-दिन फंसा रहता हूं। आपकी बातों से रत्तीभर भी अंतर नहीं आया।
बुद्ध मुस्कराकर उसकी बात सुनते रहे फिर बोले- कहां के रहने वाले हो? उसने कहा- राजगृही के। बुद्ध- कहां बैठे हो? उसने कहा- श्रावस्ती में। बुद्ध- राजगृही यहां से कितनी दूर है? हिसाब लगाकर उसने बताया- 120 कोस। बुद्ध- वहां पहुंचने में कितनी देर लगती है? उसने कहा- 'पैदल जाओ तो तीन दिन, सवारी से जाओ तो एक।
बुद्ध- अच्छा, अब एक बात बताओ। उसने कहा- क्या? बुद्ध- यहां बैठे-बैठे क्या तुम राजगृही पहुंच सकते हो? खीजकर उसने कहा- यहां बैठे-बैठे वहां कैसे पहुंच सकते हैं? बुद्ध ने पूछा- तब? वह बोला- राजगृही पहुंचने के लिए चलना होगा।
बुद्ध ने कहा- बस, यही बात मैं तुमसे कहना चाहता हूं कि मंजिल पर पहुंचने के लिए चलना जरूरी है। मेरी बातों का असर तभी होगा, जब तुम उनके अनुसार चलोगे, अपने जीवन में उन बातों पर अमल करोगे।
- ओशो रजनीश की प्रवचनमाला से साभार
