1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. voting poem

हिन्दी कविता : मतदान कीजिए

voting
रखने इस महा-प्रजातंत्र की शान, मतदान कीजिए।
सर्वोच्च हो मतदाता का स्वाभिमान, मतदान कीजिए।
मतदान कीजिए अच्छे काम करने वालों की पीठ थपथपाने के लिए। 
सही व्यक्ति को सौंपने देश की कमान, मतदान कीजिए।।1।। 
 
मतदान कीजिए विकास के रथ को आगे बढ़ाने के लिए।
मतदान कीजिए थोथे आरोपों की हवा उड़ाने के लिए।।
प्रजातंत्र की हर ईंट की मजबूती के लिए मत दीजिए,
मतदान कीजिए अपने सपनों को यथार्थ की सीढ़ियां चढ़ाने के लिए।।2।। 

mgid

 
आपका मतदान ही संसद की गरिमा है, वहां की बहसों की गहराई है।
आपका मतदान ही 'इसरो' की मिसाइलों की ऊंचाई है।।

aniview

आपका मतदान ही सुदृढ़ सुरक्षा कवच है देश की सीमाओं का।
विश्वभर में भारत की साख की शहनाई है।।3।। 
 
मतदान आपकी ऊर्जा है, मतपत्र के आवरण में।
आपके सपनों का रूपांकन है, अधिकारों के अंतरण में।।
मतदान धर्म-कर्म है, पूजा है, आरती है,
मतदान आपकी पुष्पांजलि है, भारतमाता के चरण में।।4।।
ये भी पढ़ें
श्वेत प्रदर जाने की समस्या है, तो अपनाएं ये 4 असरकारी उपाय