सम्बंधित जानकारी
- शरद पूर्णिमा के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त और महत्व, तुरंत जानिए यहां
- शरद पूर्णिमा व्रत शुभ मुहूर्त : कब होगा चंद्रोदय, कब से कब तक है पूर्णिमा की तिथि
- शरद पूर्णिमा का क्या है महत्व, जानिए 10 खास बातें
- शरद पूर्णिमा के दिन खाएंगे इस तरह बनाई गई खीर तो होंगे 5 फायदे
- शरद पूर्णिमा 2021: धन-संपदा, वैभव, आरोग्य और ऐश्वर्य चाहिए तो पढ़ें यह महालक्ष्मी स्तोत्र
शरद पूर्णिमा पर कविता : पूर्णमासी का चाँद
लेखिका - निर्मला शुक्ला
सुनहरा थाल सा
तुम्हारा रूप
क्षितिज में जगमगा रहा
ओ पूर्णमासी के चाँद
स्वागत है तुम्हारा
मेरे आंगन में |
रात्रि के अंधकार को
चीरकर तुम
प्रकाश बिखेरते हो
मेरे आंगन में ही नहीं
सारा विश्व ही
प्रकाशित हो गया तुमसे |
इधर सरिता में प्रतिबिंबित रूप
तुम्हारा कितना निखर रहा ?
उधर मेघ तुम्हें अपने आंचल में
बार-बार छिपा रहा |
क्या तुमने ही
मोंगरे और रातरानी में
सुगन्धि भर दी है ?
क्या तुम्हारे ही सौन्दर्य से
प्रभावित होकर प्रेमी
प्रेमिका के मुख में
देखता है तुम्हें ?
तुम्हें छूने की उत्कट लालसा
केवल बालक राम में ही नहीं
अपितु आधुनिक मानव
नील आर्मस्ट्रांग में भी रहा |
लोग कहते हैं
कि तुममें जो दाग है
वह तुम्हारे भीतर की
ज्वालामुखी के कारण है |
यह कैसी विडम्बना है
कि ऊपर से तुम शान्त हो
और शीतलता ही देते हो सदा |
काश ! हम भी तुम्हारे जैसे
हृदय की ज्वाला छिपा कर
उज्ज्वलता, शीतलता बिखेरते ||
अगला लेख
