सम्बंधित जानकारी
- चंद्रमा के चौंकाने वाले खुलासे करेगा चन्द्रयान-2, दुनिया हो जाएगी हैरान
- Mission Moon2 Live : भारत की ऐतिहासिक उड़ान, चन्द्रयान-2 हुआ लांच
- चन्द्रयान-2 : इसरो के इतिहास में पहली बार मिशन की कमान दो महिला वैज्ञानिकों के हाथ
- फिर इतिहास रचेगा भारत, 2.43 मिनट पर होगी चन्द्रयान-2 की लांचिंग, ISRO ने किए 4 बड़े बदलाव
- चन्द्रयान-2 को अंतरिक्ष में पहुंचाएगा 'बाहुबली', जानिए खास 5 बातें
हमारा चन्द्रयान
अंतरिक्ष में भारत की ऊंची उड़ान। हमारा चन्द्रयान!!
भारत का गौरव, इसरो की क्षमताओं का प्रमाण।
अपनी तकनीक, अपना प्रक्षेपण, अपना ही आकलन-अनुमान।।
भारतीय वैज्ञानिक प्रतिभाओं का अति उज्ज्वल कीर्तिमान।
विश्व बिरादरी में स्थापित अपना गौरवमय स्थान।।
हमारा चन्द्रयान।।
चन्द्र से मुलाकात का है यह दूसरा चरण।
चन्द्र से मुलाकात का है यह दूसरा चरण।
मानव-यान भेजने की ओर नव-साहस का संवरण।।
कम लागत वाली स्वदेशी तकनीकों का अनुपम उदाहरण।
किया नहीं विदेशों का हमने अंधानुकरण।।
अंतरिक्ष विज्ञान में प्रगति का एक नया सोपान।
अंतरिक्ष विज्ञान में प्रगति का एक नया सोपान।
हमारा चन्द्रयान।।
मंगल और चन्द्र से अब हमारी निकट दोस्ती होगी।
और हमारी कार्ययोजनाएं विश्वभर से सस्ती होंगी।
देखेगा संसार हमारी ओर असमंजस से,
अंतरिक्ष में स्थापित हमारी एक अलग हस्ती होगी।।
अंतरिक्ष में स्थापित हमारी एक अलग हस्ती होगी।।
अब सूर्य मिशन का भी शीघ्र होने को है ऐलान।
सफल मिशन चन्द्रयान।।
