सम्बंधित जानकारी
- भाटिया जी और खूबसूरत लड़की का अफेयर : यह जोक पढ़कर हंसी के साथ मिलेगा सबक
- मास्क बनाम निकर : यह चुटकुला है हटकर
- Minister साहब 'नाचने' आए हैं : यह जोक घंटों आपको लोटपोट करेगा
- एक 5 वाली, दो 10 वाली, एक ये भिया वाली... ये इंदौरी जोक हंसा देगा जोर से
- सब्जी वाले की डायरी ने उड़ाए सबके होश : लोटपोट कर देगा यह Joke
एक सयानी सास की सुपर सयानी बहू : फनी चुटकुला
एक सयानी सास ने नई-नई आई बहू से पूछा...
“बहू, मान लो अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं भी उस पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी ?”
बहू – “तो मैं उठकर सोफे पर बैठ जाऊंगी.”
सास – “और अगर मैं भी आकर सोफे पर बैठ जाऊं तो क्या करोगी ?”
बहू – “तो मैं फर्श पर चटाई बिछाकर बैठ जाऊंगी.”
सास – “और अगर मैं भी चटाई पर आ जाऊं तो फिर क्या करोगी ?”
बहू – “तो मैं जमीन पर बैठ जाऊंगी.”
सास मजे लेते हुए आगे बोली – “और मैं जमीन पर भी तुम्हारे बगल में बैठ गई तो क्या करोगी ?”
बहू (खीझ कर ) – “तो मैं जमीन में गड्ढा खोद कर उसमें बैठ जाऊंगी.”
सास : “और अगर मैं गड्ढे में भी आकर बैठ गई तो ?”
बहू : “तो मैं ऊपर से मिट्टी डालकर झंझट ही खत्म कर दूंगी … ।।
ले लो और मजे ....
ले लो और मजे ....
