सम्बंधित जानकारी
- सास-बहू का यह जोक पढ़कर खूब मजा आएगा : बिंदी लगाकर जाया करो
- यह चुटीला चुटकुला आपका दिन बना देगा : सास और पत्नी में से किसे बचाएंगे?
- यह है आज का लाजवाब चुटकुला : एक घंटा फ्रिज में रखें
- चटपटा चुटकुला : हसबैंड की यह परिभाषा आपको लोटपोट कर देगी
- यह है आज की सास के मजेदार आशीर्वाद, चुटकुला पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी
यह चुटकुला आपको इतना हंसाएगा कि पेट दुखने लगेगा : सास ने ली बहू की परीक्षा
एक सास ने नई-नवेली बहू से पूछा- बहू, मान लो अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं भी उस पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
बहू- तो मैं उठकर सोफे पर बैठ जाऊंगी।
सास- अगर मैं भी आकर सोफे पर बैठ जाऊं तो क्या करोगी?
बहू- तो मैं फर्श पर चटाई बिछाकर बैठ जाऊंगी।
सास- अगर मैं भी चटाई पर आ जाऊं तो फिर क्या करोगी?
बहू- तो मैं जमीन पर बैठ जाऊंगी।
सास (मजे लेते हुए आगे बोली)- और मैं जमीन पर भी तुम्हारे बगल में बैठ गई तो क्या करोगी?
बहू (खीझकर)- तो मैं जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें बैठ जाऊंगी।
सास- और अगर मैं गड्ढे में भी आकर बैठ गई तो?
बहू- तो मैं ऊपर से मिट्टी डालकर सिलसिला ही खत्म कर दूंगी।
