1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Mast jokes in Hindi

सबकी करवा दी कुटाई: मस्त है यह चुटकुला

जोक
ट्रेन में एक आदमी का किसी पहलवान से झगड़ा हो गया, पहलवान ने उसे थप्पड़ मार दिया...
आदमी गुस्से में बोला, मुझे मार दिया तो मार दिया, मेरी पत्नी को हाथ लगाया तो ठीक नहीं होगा 
पहलवान ने पत्नी को भी एक रसीद कर दिया.... 
आदमी गुस्से में बोला पत्नी को मारा वहां तक ठीक, मेरे बड़े बेटे को कुछ किया तो देख लेना.
पहलवान ने आव देखा न ताव, बड़े बेटे को भी चटाक जड़ दिया.
इस तरह एक एक कर उस आदमी ने परिवार के सभी लोगों को पिटवा दिया. 
जब सब पिट गए तो सहयात्री ने पूछा "भाई तू कर तो कुछ पाया नहीं, फिर सबकी कुटाई क्यों करवा दी"  
आदमी बोला, अरे इनकी कुटाई नहीं करवाता तो ये सब घर जा के मजाक उड़ाते कि पापा पिट कर आ गए. 
अब कोई कुछ नहीं बोल पाएगा....