सम्बंधित जानकारी
- परी कब उड़ेगी? : शर्तिया लोटपोट हो जाएंगे इस Joke को पढ़कर
- Naughty joke : किसी बच्चे से कभी मत पूछना, बड़े होकर क्या करोगे?
- यह है कमाल का जोक : चंपक ने पूछा पुष्पा से, क्या तुम दूसरी शादी कर लोगी?
- Funny joke : पति और पत्नी की जबरदस्त लड़ाई में पत्नी की यह बात हंसा देगी आपको
- ऐसा चुटकुला जो इतना हंसाएगा कि उछल पड़ेंगे : बताओ क्या टेंशन है, मैं दूर करूंगी
चटाक !!!! जब रोबोट ने पकड़ा झूठ : खूब देर तक हंसाएगा यह चुटकुला
एक दिन राजू के पापा एक रोबोट लेकर आए।
वह रोबोट झूठ पकड़ सकता था और झूठ बोलने वाले को गाल पर खींच कर चांटा मार देता था।
आज राजू स्कूल से घर देर से आया था... पापा ने पूछा 'घर लौटने में देर क्यों हो गई?
आज हमारी एक्स्ट्रा क्लासेस थी - राजू ने जवाब दिया...।
रोबोट अचानक अपनी जगह से उछला और जमकर राजू के गाल पर चांटा मार दिया।
पापा हंसकर बोले- ये रोबोट हर झूठ को पकड़ सकता है और झूठ बोलने वाले को चांटा भी मारता है। अब सच क्या है यह बताओ... कहां गए थे?
मैं फिल्म देखने गया था - राजू बोला
कौन-सी फिल्म? पापा ने कड़ककर पूछा।
'हनुमान'
चटाक... अभी राजू की बात पूरी भी नहीं हुई थी की उसके गाल पर रोबोट ने एक जोर का चांटा मारा।
'कौन सी फिल्म?' पापा ने फिर पूछा।
'कातिल जवानी।'
पापा गुस्से में बोले - शर्म आनी चाहिए तुम्हें। जब मैं तुम्हारे जितना था तब ऐसी हरकत नहीं किया करता था।
चटाक!!!!... रोबोट ने एक चांटा मारा... इस बार पापा के गाल पर।
यह सुनते ही मम्मी किचन में से आते हुए बोली- आखिर तुम्हारा बेटा है ना... झूठ तो बोलेगा ही।
अब मम्मी की बारी थी... चटाक...!!!
