1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Husband Wife Jokes in Hindi

कसम से पति-पत्नी का ऐसा चुटकुला नहीं पढ़ा होगा : स्कूटर गिर गया, खूबसूरत लड़की ने उठा लिया

jokes
एक बार स्कूटर पर जाते वक्त रास्ते में सामने कुत्ता आ गया..उसको बचाने के चक्कर में मेरा कंट्रोल चला गया और स्कूटर सड़क की बगल के खड्डे में गिर गया।
 
थोड़ी मुश्किल के साथ, जैसे-तैसे करके मैं नाले से बाहर निकला,
 
वहां एक सुंदर लड़की ने अपनी कार खड़ी की और पूछा : आपको लगी तो नहीं? 
 
*"नहीं.. नहीं.." मैंने जवाब दिया..
 
उसने कहा : मेरा घर नज़दीक ही है, चलो कपड़े साफ कर लो औऱ आराम कर लो, आपको ज़्यादा लगी नहीं वो भी देख लेते हैं..
 
मैंने जवाब दिया: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद लेकिन मेरी पत्नी नाराज हो जाएगी
 
ऐसा टेंशन मत लो, मैं एक डॉक्टर हूं, चलिए... उसने जोर देकर कहा
 
मैं देखना चाहती हूं कि आपको फ्रैक्चर तो नहीं हुआ है ?
 
वो वास्तव में बहुत सुंदर और अच्छे स्वभाव की थी
 
मैं ना नहीं कह पाया...
 
मैंने कहा:- ठीक हैं मैं आ रहा हूं लेकिन मुझे यकीन है कि मेरी पत्नी नाराज हो जाएगी।
 
हम उसके घर आए और कपड़े, हाथ-पैर साफ करने के बाद उसने मेरी जांच की कि मुझे कोई बड़ी चोट तो नहीं लगी है?
 
मैंने ठंडा ज़ूस पिया, फिर मैंने कहा, अब मैं पहले से बहुत बेहतर हूं, मेरी पत्नी यक़ीनन गुस्सा हो जाएगी.. अब मैं जाता हूं...  
 
उसने मुस्कराते हुए कहा: रुक जाइए अब, आपकी पत्नी को कुछ भी पता नहीं चलेगा, वह तो घर पर बैठी होगी ना? 
 
मैंने कहा:- नहीं-नहीं.. वो तो अभी भी गड्ढे में ही पड़ी होगी.... 

Men will be MEN
अगला लेख
उन पुरुषों को भी करवा चौथ की अग्रिम बधाई : जबरदस्त है यह चुटकुला