1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Husband Wife Jokes in Hindi

मेरी बीबी बहरी हो गई है : लोटपोट कर देगा Chatpata JOKE

jokes
एक जिम्मेदार पति डॉक्टर के पास गया और कहा कि डॉक्टर साहब मेरी बीबी बहरी हो गई है, मैं कमरे से आवाज़ लगाते रहता हूं पर वो सुन नहीं पाती है ..!!
 
डॉक्टर : आप उन्हें यहां ले आइए 
 
पति : नहीं डॉक्टर साहब, मै उससे बहुत प्यार करता हूं और इस बारे में उसे कुछ भी नहीं बताना चाहता, आप कोई दवा दे दीजिए, जिसे मैं उसे बिना कुछ कहे खिला दूं…
 
डॉक्टर : ठीक है, पहले आप एक टेस्ट कीजिए …
 
आप 40 फ़ीट दूर से पूछिए – HOW ARE YOU…
यदि वो नहीं सुन पाए तो फिर 30 फ़ीट दूर से पूछिए
फिर भी नहीं सुन पाए तो 20 फ़ीट …. फिर 10 फ़ीट…
 
तब आप आ के मुझसे मिलिएगा, उस हिसाब से मैं उनके लिए दवाईयां प्रिस्क्राइब करूंगा..!!
 
पति खुश हो कर रात को घर में जाता है, बीबी किचन में खाना बना रही होती है…
 
पति 40 फ़ीट से पूछता है…: मैडम, आज खाने में क्या बना रही हो ????
 
बीबी जवाब नहीं देती…
 
30 फ़ीट से, स्वीटी आज खाने में क्या बना है ????
 
कोई जवाब नहीं मिलता….
 
20 फ़ीट से, देवी जी, आज खाने में क्या बना है ????
 
नो रिस्पॉन्स…
 
10 फ़ीट से, सुनिये जी, आज खाने में क्या है ????
 
फिर भी कोई जवाब नहीं तो पति एकदम से पीछे नज़दीक आकर
 
 उससे पूछता है….. आज खाने में क्या है ?????
 
तब बेचारी पलट कर कहती है…….
 
5 बार तो बता चुकी हूँ …“आलू के पराठे बनाए हैं..!!”
 
Moral of the Joke : अक्सर समस्या होती हमारे साथ है और हम ढूंढते दूसरे में हैं।