1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. funny jokes chutkule
Written By

पेट में बल पड़ जाएंगे इस चुटकुले को पढ़कर : इससे भी बुरा हो सकता था

jokes
एक साहब का तकिया कलाम था- 'इससे भी बुरा हो सकता था।' 
 
एक मर्तबा उनका एक दोस्त पसीने से सराबोर घबराया हुआ आया।

साहब ने पूछा- 'क्या हुआ?' 
 
दोस्त ने जवाब दिया- आज मैंने अपनी बीवी को घोंचू के साथ रोमांस करते हुए देख लिया। मेरी मर्दानगी और गैरत यह बर्दाश्त न कर सकी। मैंने घोंचू और अपनी बीवी दोनों का खून कर दिया।
 
साहब ने कहा- इससे भी बुरा हो सकता था।
 
दोस्त को गुस्सा आ गया। वह बोला- मेरी बीवी मरी, मेरा दोस्त मरा, वह भी मेरे हाथों। मुझ पर खून का इल्जाम लगा। पुलिस मेरा पीछा कर रही है। इससे बुरा और क्या हो सकता था?
 
साहब - अगर तुम आधा घंटा पहले घर पहुंचते तो घोंचू के बजाए मैं मारा जाता।

mgid

ये भी पढ़ें
चीन में भी नहीं चला आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का जादू