सम्बंधित जानकारी
- रागी को बनाएं आहार का हिस्सा, सेहत लाभ होने के अलावा सुंदरता में आएगा निखार
- हल्का और पौष्टिक भोजन है सूजी, इसे खाने के 5 फायदे जो आप शायद नहीं जानते
- शौक से खाइए अरबी के पत्तों के व्यंजन, क्योंकि इससे मिलते हैं ये 5 फायदे
- बासी रोटी से करते हैं परहेज? इसके ये 5 फायदे जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे
- खानपान की 5 बेमेल जोड़ियां, इनके सेवन से रहिए थोड़ा बच के...
मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें, जानिए पांच तरीके। Watermelon
गर्मी में तरबूज खाना अच्छा होता है। वैसे तरबूज गर्मी में ही आते हैं। बाजार में जब हम तरबूज लेने जाते हैं तो समस्या यह रहती है कि कैसे पहचानें कि यह तरबूज मीठा है या नहीं? अक्सर तरबूज बेचने वाले एक कटा हुआ तरबूज आपको चखाकर सभी तरबूज के मीठे होने का दावा करते हैं लेकिन यह सही नहीं है। आओ हम बताते हैं कि मीठे तरबूज को कैसे पहचानें।
1. तरबूज के ऊपर सफेद, पीले और नारंगी कलर के धब्बे पाए जाते हैं। इस धब्बे वाले तरबूज पके हुए और मीठे होते हैं। दरअसल, यह वह तरबूज होता है, जहां तरबूज जमीन पर रखा होता है।
2. अक्सर लोग समझते हैं कि बड़ा बड़ा तरबूज ज्यादा मीठा होता है लेकिन यह अर्द्धसत्य है। इसलिए छोटा तरबूज लें, वो ज्यादा मीठा होता है।
3. तरबूज की पूंछ दर्शाती है कि वो कितना पका है। हरी पूंछ का मतलब कि तरबूज जल्दी पकने वाला है। सूखी पूंछ का मतलब है कि वो पूरी तरह से पक गया है।
4. कच्चा तरबूज देखने में गाढ़े रंग का और ज्यादा चमकदार होता है जबकि पका तरबूज ऐसा नहीं होता है। कच्चे तरबूज की खाल थोड़ी पक्की या मजबूत होती है।
5. तरबूज खरीदते समय लोग उसे थपथपाकर देखते हैं। तरबूज को अंगुलियों के जोड़ों से हल्के से खटखटाकर आवाज सुनें। एक बढ़िया पका हुआ तरबूज, कच्चे तरबूज की तुलना में तेज आवाज पैदा करता है। अगर आवाज हल्की या दबी-सी आए तो मतलब तरबूज कच्चा है।
तरबूज के लाभ : तरबूज जहां आपके शरीर की गर्मी को छांटता है वहीं इसे खाने से शरीर में पानी का स्तर ठीक बना रहता है यानी हमारी बॉडी हाइड्रेट रहती है। यह त्वचा व बालों के लिए फायदेमंद है। इसके और भी कई लाभ हैं।
