सम्बंधित जानकारी
- क्या भुट्टा खाने के बाद नहीं पीना चाहिए पानी? जानिए क्या है सच्चाई
- क्या होती है No Raw Diet? जानिए एक्सपर्ट से क्या हैं इसके फायदे
- इस तरीके से करें हल्दी का सेवन, जोड़ों का दर्द हो जाएगा छू मंतर
- अगर ढीली पड़ रही है त्वचा तो ये विटामिन हैं स्किन टाइट रखने के लिए वरदान
- गर्मी से राहत देगा भोलेनाथ का ये प्रिय फल, जानें 10 बेहतरीन फायदे
वजन कम करना है और स्वाद से नहीं कर सकते समझौता तो खाइए मैंगो चिया पुडिंग
इस तरह से डाइट में शामिल करें आम का हेल्दी विकल्प, नहीं बढ़ेगा वजन
mango chia pudding
आम सभी का पसंदीदा फल होता है। लोग अलग अलग तरह से आम को डाइट में शामिल करते हैं। जैसे साबुत आम, मैंगो जूस, मैंगो सलाद वगैरह वगैरह। आप मैंगो चिया पुडिंग का भी सेवन कर सकते हैं। यह आम के सेवन का सबसे हेल्दी तरीका होता है। इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं किस तरह से मैंगो-चिया पुडिंग बनाया जाता है।ALSO READ: धूप से झुलस गई है त्वचा तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, जानें फायदे
मैंगो पुडिंग बनाने की सामग्री :
- आम - 1 कप
- दूध - 1 कप
- ड्राई फ्रूट्स - एक चम्मच
- भिगोया हुआ चिया सीड्स - एक चम्मच
मैंगो पुडिंग बनाने की विधि:
- चिया सीड्स को रात भर पानी में भिगो कर रखें।
- आम को धोकर साफ कर लें और इसे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक ब्लेंडर में आम डालें, इसमें दूध मिलाएं और इसे चला दें।
- गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए तो एक गिलास में पहले चिया सीड्स डालें।
- अब इसमें मैंगों का पेस्ट डाले और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजा दें।
- तैयार है हेल्दी मैंगो पुडिंग आप इसे ठंडा कर खा सकते हैं।
- चिया बीज में सभी जरूरी पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, जिंक,फोलेट और मैंगनीज होते हैं ।
- ये बीज फाइबर से भरपूर होते हैं जो तृप्ती को बढ़ाते हैं और असमय लगने वाले भूख को कम करते हैं।
- इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म सही होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
- वहीं आम भी फाइबर का बेहतरीन स्रोत है इसे खाने से भी तृप्ती का एहसास होता है।
- आम और चिया बीज दोनों एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव और पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
