सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि में Garba कर रहे हैं तो Diet chart के ये 11 Steps जरूर जानें
- Navratri health tips : नवरात्रि में व्रत के दौरान रखें Health का भी ख्याल, 5 Tips जरूर जानें
- नवरात्रि खानपान 2019 : नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और कैसे खाएं, पढ़ें 10 Interesting Ideas
- Navratri vrat and health tips : नवरात्रि के उपवास में चक्कर से बचना है तो ये 7 बातें आपके काम की हैं
- 29 सितंबर : 'विश्व हृदय दिवस' पर जानिए दिल से जुड़े 13 रोचक तथ्य
Navratri 2019: नवरात्रि में इन तरीकों से बढ़ते वजन को करें कम
अगर आप उपवास के बहाने अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते है, तो नवरात्रि इसके लिए अच्छा अवसर है। नवरात्रि में आपका वजन आसानी से कम हो सकता है। जानिए नवरात्रि में वजन कम करने के लिए यह 5 तरीके -
1 नवरात्रि के दौरान उपवास करें, लेकिन अपनी डाइट को सही दिशा में लेकर जाएं। साबूदाना या अन्य तली हुई चीजों के बजाए हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों का सेवन करें।
2 शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीते रहें। सुबह के समय गुनगुना पानी व समय-समय पर नींबू पानी पीते रहने से हानिकारक तत्व शरीर से निकल जाएंगे।
3 उपवास में पूरी तरह से भूखा रहने के बजाए दूध, जूस या फलों का सेवन फायदेमंद रहेगा और आपका वजन पोषण के साथ कम होगा और कमजोरी भी नहीं आएगी।
4 डेयरी उत्पादों का सेवन करें साथ ही छाछ, दही, नारियल पानी आदि तरल पदार्थ आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेंगे और कैलोरी भी नहीं बढ़ाएंगे।
5 इस दौरान अगर आप वॉक एवं हल्की-फुल्की एक्सरसाइज पर भी ध्यान देंगे, तब भी वजन आसानी से कम हो जाएगा, क्योंकि आप अन्न का सेवन नहीं कर रहे हैं।
