1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. unwanted hair on face

Excessive Facial Hair: चेहरे पर ज्यादा बाल होने के ये हो सकते हैं कारण

unwanted hair on face reason
Excessive Facial Hair Causes : कई महिलाओं के चेहरे पर बहुत अधिक अनचाहे बाल (unwanted hair on face) होते हैं। हालांकि यह बहुत नेचुरल है और आप जैसे हैं वैसे ही सुंदर लगते हैं। लेकिन कई लोगों को चेहरे पर बाल पसंद नहीं होते हैं। चेहरे पर ज्यादा बाल होने से मेकअप करने में परेशानी होती है।

साथ ही कई महिलाओं को स्किनकेयर करने में भी समस्या आती है। अधिकतर महिलाएं साफ और चिकना चेहरा चाहती हैं जिसके लिए वे फेस शेविंग या फेसिअल वैक्स करवाती हैं। अगर आप भी चेहरे पर अनचाहे बालों के लिए परेशान हैं तो आपको इसकी वजह जानना ज़रूरी है। चलिए जानते हैं कि इन अनचाहे बालों का कारण...
 
1. PCOS : पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक आम समस्या है जो कई महिलाओं में देखि जाती है। इस समस्या के कारण महिलाओं को अनचाहे बालों की समस्या होती है और अनियमित पीरियड्स भी होने लगते हैं। इस समस्या में एण्ड्रोजन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। यह एक मेल हर्मोन होता है जो महिलाओं में पाया जाता है। इस हार्मोन के बढ़ने से शरीर और चेहरे पर अनचाहे बाल आने लगते हैं। 
unwanted hair on face
2. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन : यह भी एक मेल हार्मोन होता है। महिलाओं के शरीर में यह हार्मोन पाया जाता है। इसके बढ़ने से शरीर और चेहरे पर अनचाहे बाल आने लगते हैं। इस हार्मोन के कारण स्ट्रेस भी बढ़ने लगता है। साथ ही बालों का अत्यधिक झड़ना और शरीर में अनचाहे बाल आना हार्मोन का असंतुलन होना है। 
 
3. थायरॉयड : थायरॉयड एक हार्मोन उत्पादक ग्‍लैंड है, जो शरीर की एनर्जी, ऑक्सीजन और गर्मी के लिए काम करता है। अगर आपके शरीर में यह हार्मोन बढ़ता है तो आप अनचाहे बाल की समस्या को फेस कर सकती हैं। साथ ही इस हार्मोन के बढ़ने से पीरियड्स में परेशानी भी आती है। तेज़ी से वज़न घटना या बढ़ना भी इस हार्मोन के बढ़ने के कारण हो सकते हैं। 
 
चेहरे पर बालों की ग्रोथ ऐसे करें कम 
  • चेहरे पर अनचाहे बाल को रोकने के लिए सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करें। 
     
  • नियमित रूप से योग करें जिससे आपको जल्दी राहत मिलेगी। 
     
  • साथ ही अपनी डाइट में बीजों का इस्तेमाल करें जिससे आपके हार्मोन संतुलित होंगे। 
  • अपनी डाइट में नेचुरल हेर्ब्स, फल और सब्जियों को भी शामिल करें।

अगला लेख
Natural Foods for Respiratory Health: प्रदूषण को दूर रखेंगे ये 5 फूड