सम्बंधित जानकारी
- पैकेट का दूध पीते हैं? तो पहले जान लीजिए गाय के दूध से मिलने वाले बेहतरीन फायदे
- घुटनों में दर्द हो या जोड़ों की समस्या, शिमला मिर्च खाने से होगा फायदा
- सावधान, चाहे आप किसी भी उम्र की हो भूलकर भी न करें इन समस्याओं को नजरअंदाज
- बदल डालिए 4 बुरी आदतें, जो सेहत को पहुंचाती है नुकसान
- अंगूर पसंद नहीं, तो जान लीजिए कि कई बीमारियों में फायदेमंद है इसका सेवन
डायबिटीज को करना है कंट्रोल, तो इन 3 बातों का भी ध्यान रखें
इन दिनों डायबिटीज की बीमारी बड़ों से लेकर बच्चों तक को हो रही है। डायबिटीज होने पर इसे नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है वर्ना ये कई अन्य बीमारियों के होने का खतरा भी बड़ा सकती है। डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह मानने के अलावा इन 3 चीजों का भी ध्यान रखें और इन्हें जरूर आजमाएं -
1 तांबे के बर्तन में पानी पिएं
ऐसा माना जाता है कि इस बीमारी में तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से लाभ होता है। इसके लिए आप रात में तांबे के बर्तने में पानी भर कर रख लें और रोज सुबह एक ग्लास पानी पी लें। रात भर तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी में, तांबे के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आ जाते हैं, जो डायबिटीज को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं।
2 मेथी दाना खाएं
कई शोध के अनुसार डायबिटीज कि बीमारी में मेथी दाने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप गर्म पानी में भींगी हुई 10 ग्राम मेथी दाने का रोजाना सेवन करें। ऐसा करने से टाइप-2 डायबिटीज कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।
3 मीठे से दूर रहें लेकिन अन्य खान-पान में भी सतर्कता बरतें
डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए केवल मीठे से दूर रहना ही काफी नहीं है, बल्कि अन्य खान-पान की चीजों में भी सतर्कता बरतता जरूरी है। माना जाता है कि डायबिटीज में करेला, एलोवेरा, आंवला जैसी चीजों का सेवन फायदेमंद होता है।
