सम्बंधित जानकारी
- जब सिर में हो भयंकर दर्द, ऐसे पाएं काबू, 15 आसान ट्रिक्स
- लगातार काम से हो रहे हैं बीमार तो यह 10 फिटनेस फंडे होंगे मददगार
- गर्मियों में लू से ही नहीं कई रोगों से बचाता है प्याज
- बस 1 हफ्ते में त्वचा के काले धब्बे गायब, पपीते का फैस पैक करेगा जादू
- बादाम : ड्रायफ्रूट जो दिल, दिमाग और देह तीनों को बनाए ताकतवर
क्यों नहीं आती है आपको मीठी नींद...इन्हें अपना कर देखें
दिनभर की मेहनत और थकान के बाद एक सुहानी नींद पर आपका पूरा हक है लेकिन कई लोगों को बेवजह नींद न आने की शिकायत होती है। आइए मीठी नींद के लिए क्या करें जतन...
ALSO READ: कम नींद लेने से कैंसर का खतरा
रोज सुबह उठकर कसरत करनी चाहिए।
अच्छी नींद लेने के लिए कभी भी दिन में न सोएं और सोने से कुछ देर पहले एल्कोहल या कैफीन का सेवन भूलकर भी न करें।
धूम्रपान न करने से भी नींद अच्छी आती है क्योंकि सिगरेट में पाए जाने वाला निकोटिन नींद में बाधा उत्पन्न करता है।
कई प्रकार के ड्रग्स भी आराम की नींद लेने में बाधक सिद्ध होते हैं।
ALSO READ: नींद के लिए दवा मत लीजिए, यह 5 काम कीजिए...
अगर आप शाम को कसरत करेंगे तो आपको सोने में परेशानी हो सकती है।
जिन महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होती है उन्हें अक्सर नींद कम आती है। इसलिए शरीर में आयरन की कमी का विशेष ख्याल रखें।
सुबह जब आप उठें तो सूर्य की तेज रोशनी को कमरे में अंदर आने दें। क्योंकि सही प्रकाश की वजह से शरीर को सही ऊर्जा मिलती है।
एक बात और ध्यान रखें कि रात को सोते वक्त बेडरूम में रोशनी कम ही रहनी चाहिए, जिससे अच्छी और भरपूर नींद आ सके।
तो जनाब अच्छी व गहरी नींद लीजिए और फिर जिंदगी को पूरी ऊर्जा के साथ जी लेने के लिए खुद को तैयार पाइए।
