सम्बंधित जानकारी
- सिक्किम में सेना का कमाल, भूस्खलन में फंसे 500 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला
- Thrissur : चाय पीने के दौरान शख्स की जेब में फटा मोबाइल, आप भी रहें सावधान
- रामपुर के मामून शाह नगर पालिका अध्यक्ष बनना चाहते थे, दुल्हन सना खानम ने हसरत पूरी की
- फेसबुक टीम ने इंदौर साइबर सेल को सूचना देकर युवती को सुसाइड से बचाया
- Uttar Pradesh Municipal Election 2023 Result Live Update: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 परिणाम
खाना खाने के बाद चाय पीना चाहिए या नहीं?
ईशु शर्मा
सर्दियों के मौसम में चाय पीने का भी एक अलग मज़ा है। चाय में कैफीन होता है जो आपके शरीर और दिमाग को ऊर्जा प्रदान करता है। चाय आपकी इम्युनिटी को भी बेहतर बनाती है और सर्दी से भी राहत देती है। चाय के शौकीन एक दिन में न जाने कितनी चाय पीते हैं और खाने के ठीक बाद भी उन्हें चाय चाहिए होती है पर ज़्यादा चाय का सेवन आपके शरीर को खतरे में डाल सकता है। अगर आप भी खाने के बाद चाय का सेवन करते हैं तो सतर्क हो जाइए और जानिए इसके नुकसान...
1. दिल के लिए है हानिकारक
अगर आप खाने के बाद चाय पीते हैं तो इस आदत को जल्द ही सुधार लीजिए क्योंकि चाय से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। चाय आपकी दिल की सेहत को बिगाड़ सकती है और इसके सेवन से दिल की धड़कनें भी सामान्य से ज़्यादा बढ़ सकती हैं।
2. पाचन तंत्र हो सकता है ख़राब
खाने के बाद चाय पीने से आपका पांचन तंत्र ख़राब हो सकता है। चाय आपके शरीर के तापमान को बिगाड़ सकती है जिससे पाचन की समस्या हो सकती है। चाय पीने से गैस, पेट में जलन और एसिडिटी जैसी समस्या भी हो सकती हैं।
3. बढ़ता है ब्लड प्रेशर
चाय में कैफीन की वजह से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। जिनको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें खाने के बाद कभी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।
4. आयरन होता है कम
खाने के बाद चाय पीने की वजह से शरीर प्रोटीन के साथ पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता जिससे आयरन या खून की कमी हो जाती है। आयरन की कमी के कारण एनीमिया भी हो सकता है इसलिए खाने के बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।
अगला लेख
