सम्बंधित जानकारी
- उन 'खास' दिनों का दर्द समझा महिला पुलिस अफसर ने, पैदल जातीं महिलाओं को बांटे सैनिटरी पैड
- Health Tips : गर्मियों में स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर है दही, जानिए 10 सेहत और सौंदर्य लाभ
- Summer Care : गर्मियों में फायदेमंद होता है प्याज, जानिए 10 बेहतरीन फायदे
- Post Covid: कोरोना से ठीक होने के बाद कैसे दूर करें थकान और कमजोरी?
- आम की बहार, जानिए आम खाने के 10 बड़े फायदे
orange juice के 10 benefits summer में रखेंगे cool
खट्टे-मीठे रसीले संतरे किसे नहीं पसंद। गर्मियों में उन्हें खाना या उनका जूस पीना ताजगी से भर देता है। आइए हम आपको बताते हैं नियमित खट्टे-मीठे रसीले संतरे खाने या संतरे का जूस पीने से आपको कौन से सेहत और सौन्दर्य फायदे मिल सकते हैं?
संतरे में विभिन्न पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसकी बड़ी खूबी यह है कि इसमें कैलोरीज काफी कम होती है।
किसी भी प्रकार का सैचुरेटेड फैट या कोलेस्ट्रॉल संतरे में नहीं होता है। इसके विपरीत इसे खाने से डायट्री फायबर मिलता है, जो इन हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर करने में सहायक होता है।
संतरा डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। संतरे में सबसे अधिक मात्रा विटामिन सी की होती है। यह एक साइट्रस फ्रूट है और इस प्रकार के फ्रूट्स विटामिन सी के अच्छे स्रोत होते हैं।
संतरा नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होता है और इम्युनिटी बढ़ाता है।
खून साफ करने के साथ ही यह स्टेमिना बढ़ाने में भी मददगार होता है।
आंखों के लिए लाभकारी विटामिन ए इसमें अच्छी मात्रा में मिलता है।
यह विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का स्रोत भी है, जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है।
विटामिन के अलावा संतरे से पोटैशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी मिलते हैं।
यह हार्ट रेट और ब्लडप्रेशर रेगुलेट करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
संतरे में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है और यह हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।
ALSO READ: आम की बहार, जानिए आम खाने के 10 बड़े फायदे
