सम्बंधित जानकारी
- दिनचर्या में बदलाव कर पाएं सेहतमंद जिंदगी
- अगर आप भी दिनभर पहने रहते हैं तंग मोजे, तो हो सकती हैं ये समस्याएं
- बिछिया श्रृंगार के लिए ही नहीं है इसके Health Benefits भी लाजवाब हैं
- गर्मियों में स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर है दही, पढ़ें 10 कमाल के सेहत और सौंदर्य लाभ
- अदरक की चाय के फायदे तो बहुत सुने होंगे, अदरक के पानी की खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान
सावधान... हर फल खाने के हैं कुछ नियम, पढ़ें वरना पछताएंगे
गर्मी के मौसम में रसीले फलों की बहार आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर फल के सेवन के कुछ नियम हैं? अगर नहीं तो इसे जरूर पढ़ें...
ALSO READ: यह 6 असरकारी फल, मोटापे को शर्तिया करेंगे कम
संतरा सुबह और रात को नहीं खाएं, दिन में खाएं। खाना खाने के 1-1 घंटा पहले या बाद में खाएं। पहले लेने से भूख बढ़ती है और बाद में लेने से भोजन पचाने में मदद करता है।
मौसंबी का सेवन दोपहर में करें। धूप में जाने से कुछ देर पहले या धूप से आने के कुछ देर बाद मौसंबी खाना या जूस पीना अधिक लाभदायक होता है। इससे शरीर में पानी की मात्रा कम नहीं होगी।
ALSO READ: आपको चाहिए पतली कमर, तो रोज खाएं यह लाल फल
अंगूर या अंगूर का जूस भी शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखता है। इसका सेवन धूप में जाने से कुछ देर पूर्व या धूप में से लौटने के कुछ देर बाद ही करें, लेकिन अंगूर और भोजन में कुछ देर का अन्तर रखें।
वैसे तो नारियल पानी कभी भी पिया जा सकता है, जिन्हें पेट संबंधी परेशानियां हैं, एसिडिटी या अल्सर की समस्या है उनके लिए यह लाभदायक है। कोशिश करें कि नारियल पानी खाली पेट न पिएं।
आम की तासीर गर्म होती है, अतः आम के साथ दूध का प्रयोग करना चाहिए। यदि आम काटकर खाया जा रहा है तो आम के टुकड़ों में शकर और थो़ड़ा-सा दूध मिलाकर पीना फायदेमंद होगा।
ALSO READ: आम के यह 'खास' फायदे शर्तिया नहीं पता होंगे आपको
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो,आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
