सम्बंधित जानकारी
- Weight Loss के लिए बहुत फायदेमंद हैं कड़ी पत्ते का रस, जानिए फायदे
- Health Care Tips : गरारे करते समय इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल
- Benefits of pumpkin : त्वचा और बालों के लिए चमत्कार से कम नहीं है कद्दू , जानिए फायदे
- Juices For Glowing Skin: स्वस्थ और बेदाग त्वचा पाने के लिए इन Juices का करें नियमित सेवन
- Benefits of black pepper : जरूर जानिए काली मिर्च के 10 बेहतरीन सेहत लाभ
Side Effects Of Vitamin C : विटामिन सी के 5 बड़े नुकसान भी जान लीजिए
विटामिन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है और इसके कई फायदे भी होते हैं, जैसे विटामिन सी हमारे शरीर, हमारी त्वचा और हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बात हम सभी भली-भांति जानते हैं। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। जी हां, आपने हमेशा विटामिन सी के फायदों के बारे में ही सुना होगा लेकिन एक बार इनके नुकसान के बारे में भी जान लीजिए।
विटामिन सी से होने वाले नुकसान
कहते हैं कि किसी भी चीज की अति नुकसान करती है। यही बात आपकी डाइट में भी लागू होती है। अगर आप किसी भी चीज को सही मात्रा में लेंगे तो यह आपको फायदा पहुंचाएगी, वहीं अगर आप किसी चीज का ज्यादा सेवन करते हैं तो उसका नुकसान भी होता है।
अगर विटामिन सी को ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो आयरन की मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाती है जिससे शरीर में कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
विटामिन सी की ज्यादा मात्रा से किडनी खराब होने का खतरा बना रहता है।
विटामिन सी के ज्यादा सेवन से पेट खराब होने की समस्या हो सकती है।
