सम्बंधित जानकारी
- Musical Aerobics : गरबे के साथ सेहत भी बनाएं, म्यूजिकल एरोबिक्स है नया ट्रेंड
- Heart Attack : युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं हार्टअटैक के खतरे?
- Eye Care Tips: आंखों की सही तरीके से देखभाल कैसे करें, जानिए टिप्स
- CoronaVirus Prevention : इन चीजों को न करें नजरअंदाज, करें सेनिटाइज
- Expert Advice : Work From Home में दुख रहे हैं कंधे और पीठ तो करें ये एक्सरसाइज
Coronavirus : घूमने जा रहे हैं तो होटल में रुकने के नियम जान लीजिए
कोरोनावायरस के चलते जिंदगी की रफ्तार में मानो ब्रेक-सा लग गया है, लेकिन अब धीरे-धीरे जिंदगी की गाड़ी पटरी पर लौट रही है जिसके बाद अब होटल व रेस्टॉरेंट धीरे-धीरे आम लोगों के लिए खुलने लगे हैं। ऐसे में यदि आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो आपको कोरोना काल में सुरक्षा और सावधानी के साथ ही आगे बढ़ना चाहिए ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सकें। इसके लिए आपको नियम पता होने चाहिए।
होटल और रेस्टॉरेंट में एंट्री के लिए शर्तें:-
*कोई भी होटल और रेस्टॉरेंट अपनी 50 प्रतिशत सिटिंग कैपेसिटी के साथ ही खुलेगा।
*जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं उन्हें ही अंदर एंट्री दी जाएगी यानी कि एंट्री गेट पर ही थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य है।
*होटल में आने-जाने वाले मेहमानों, कर्मचारियों और सामानों के लिए अलग-अलग से एंट्री और एक्जिट रखना होगा।
*इसके अलावा गाड़ी के दरवाजे, हैंडल, स्टीयरिंग और चाभी भी सैनिटाइज होगी।
*पार्किंग में कस्टमर और सपोर्ट स्टाफ के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा।
*होटल और रेस्टॉरेंट के अंदर के अंदर किन-किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है?
*डिस्पोजेबल नैपकिन का इस्तेमाल किया जाएगा।
*कस्टमर्स के बीच 6 फीट की दूरी रखना जरूरी है।
*बच्चों के खेलने वाला एरिया बंद रहेगा।
*सभी वेटर या दूसरे कर्मचारी फेस शील्ड, मास्क व ग्लव्स का इस्तेमाल करेंगे।
होटल और रेस्टॉरेंट्स में लोगों के लिए क्या जरूरी बातें हैं जिनका ख्याल रखना जरूरी है?
*एक-दूसरे से 6 फीट की दूरी रखनी जरूरी है।
*कहीं भी थूकें नहीं। साफ-सफाई का ख्याल रखें।
*अरोग्य सेतु एप डाउनलोड करके रखें।
*सैनिटाइजर का इस्तेमाल समय-समय पर करते रहें।
*मास्क जरूर पहनें।
*खाना खाने के पहले और बाद में अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें।
*चेयर व टेबल को ज्यादा न छुएं। यदि हाथ लग भी जाता है तो अपने हाथों को सैनिटाइज करें।
*अपने चेहरे को बार-बार छूने से बचें। यही बात बच्चों को भी समझाएं।
*चेयर-टेबल टच करने बचें। वॉशरूम के हैंडल और बेसिन को छूने के बाद हाथ जरूर सैनिटाइज करें।
*गर्म खाना ही खाएं।
*घर पर वापस आने पर खुद को अच्छी तरह से सैनिटाइज करें।
*होटल में रुक रहे हैं तो इन बातों का ख्याल रखें:-
*ऐसी होटल को बुक करें, जो हाइजीन (साफ-सफाई) का ख्याल रखते हों।
*कैश का लेनदेन कम से कम करें।
*होटल में खाना खाने पर सलाद का सेवन न करें। अच्छा गर्म खाना ही खाएं।
*फास्ट फूड से दूर रहें।
*कोरोना काल में एसी रूम को लेने से बचें।
*रूम के दरवाजे व खिड़की को खोलकर रखें।
अगला लेख
