सम्बंधित जानकारी
- स्वस्थ रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 10 बीज, रहेंगे सेहतमंद
- कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?
- 29 मई : विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस, जानें 2024 की थीम और इतिहास
- क्या गर्मी में गर्म पानी पीना चाहिए? कई लोग करते हैं ये 3 गलतियां
- आखिर क्या है मीठा खाने का सही समय? जानें क्या सावधानियां रखना है ज़रूरी
लिवर को करना है डिटॉक्स तो पीजिए इस ड्राई फ्रूट का पानी, जानिए पीने का तरीका
ड्राई फ्रूट का यह पानी शरीर के अंदर छिपी सारी गंदगी को कर देगा बाहर
Raisin detox water
Detox Water For Liver: लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह आपके रक्त को साफ करने के साथ ही सैकड़ों कामों को अंजाम देता है। आज की आधुनिक जीवन शैली ने हमारे लिवर को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ज्यादा मीठा, असंतुलित आहार, ट्रांस फैट, सोडियम, नमक, तनाव, चिंता, धूम्रपान, शराब आदि सभी लिवर पर विपरीत असर डालते हैं।
शरीर का पूरा सिस्टम लिवर की सेहत बिगड़ने से आपके गड़बड़ा सकता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि हम शरीर के इस अभिन्न अंग की सेहत का पूरा ध्यान रखें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा घरेलू आयुर्वेदिक ड्रिंक (Liver Detox Drink) जिसे पीने से आपका लिवर सेहतमंद रहेगा।ALSO READ: स्वस्थ रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 10 बीज, रहेंगे सेहतमंद
लिवर डिटॉक्स के लिए पिएं किशमिश का पानी - Kishmish Water Benefits For Liver Detox
किशमिश को आयुर्वेद में हमेशा से ही बहुत महत्व दिया गया है। यह कई गुणों की खान है। इसका पानी भी बहुत गुणकारी होता है। यह लिवर को ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करने के लिए तैयार करता है। इससे रक्त से विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। यह रक्त शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित करता है। आइए इसके अन्य गुणों के बारे में जानते हैं विस्तार से।

1. एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत
किशमिश के मीठे पानी में बायो फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट प्रचूर मात्र में होते हैं। किशमिश का पानी रक्त से हानिकारक विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाता है। साथ ही मुक्त कणों से शरीर की रक्षा करता हैं।

2. कैल्शियम से भरपूर
किशमिश का पानी कैल्श्यिम का अच्छा स्रोत है। लिवर को सेहतमंद रखने के साथ ही यह हड्डियों को भी मजबूती देता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है। क्योंकि इसकी मदद से शरीर आसानी से कैल्शियम को पचा पाता है।

3. आयरन से है युक्त
शरीर में आयरन की कमी होने से एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। खून की कमी का असर लिवर पर भी पड़ता है। किशमिश का पानी आपको इन सभी परेशानियों से बचाता है। इसे नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करें।

4. पाचन तंत्र को सुचारू करता है
किशमिश में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसकी मदद से हानिकारक पदार्थ आसानी से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। यह आंतों को हानिकारक बैक्टीरिया से बचाती है, जिससे सूजन कम होती है। इससे पेट में एसिड बनने की प्रक्रिया भी धीमी होती है।

किशमिश का पानी बनाने की विधि:
किशमिश का पानी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप 250 ग्राम किशमिश लें। इसे अच्छे से पानी से धो लें। अब एक बर्तन लें और उसमें एक लीटर पानी डालें। इसमें किशमिश डालकर 20 मिनट उसे उबालें। फिर गैस बंद करके रातभर इसे पैन में ही छोड़ दें। सुबह इसे छानकर बोतल में भर लें। इस पानी को आप फ्रिज में रखें। चार दिनों तक इसका सेवन करें। प्रतिदिन करीब 150 से 200 मिलीलीटर पानी आप पिएं। फिर नया पानी तैयार करें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।