सुबह की इन आदतों से आपका पेट हमेशा रहेगा साफ
morning routine for digestion
1. गुनगुने पानी से करें दिन की शुरुआत: अक्सर आपने कई सेलेब्रिटी को अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करते हुए सुना होगा। गुनगुने पानी के सेवन से आपका पाचन सही रहता है। साथ ही इससे आपका मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे आपका पेट आसानी से साफ़ हो जाता है। आप गुनगुने पानी में नींबू का रस, हनी, दालचीनी या तुलसी के पत्ते जैसी पोष्टिक चीज़ें डाल सकते हैं।
2. उठते से चाय या कॉफ़ी न पिएं: कई लोग सुबह उठते ही चाय या कॉफ़ी पीना पसंद करते हैं और बेड टी जैसा ट्रेंड भी लोगों में काफी प्रचलित है। इससे आपको लगता है कि आप तरोताजा महसूस करेंगे लेकिन ऐसा नहीं है। आपको खाली पेट कभी चाय या कॉफ़ी नहीं पीने चाहिए क्योंकि इससे गैस और एसिडिटी की समस्या होती है।
3. एक्सरसाइज करना है ज़रूरी: एक्सरसाइज और योगा को आपके मॉर्निंग रूटीन में ज़रूर शामिल होना चाहिए। कोशिश करें कि आप हर रोज कम से कम 10 मिनट ही सही मेडिटेशन, योगा या एक्सरसाइज जरूर करें। रोज़ एक्सरसाइज करने से आपकी हेल्थ में सुधार आएगा और साथ ही कैलोरी बर्न होने से आपका पेट भी साफ़ रहेगा।
4. नाश्ते पर करें फोकस: हमारे पुरे दिन की मील में नाश्ता बहुत ज़रूरी होता है। सुबह का नाश्ता मिस न करें और पोषक तत्वों से भरपूर ही नाश्ता करें। आप सुबह नाश्ते में तला भुना या मैदा न खाएं। अपनी डाइट में विटामिन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट को शामिल करें जिससे आपका पाचन हमेशा बेहतर रहेगा।
5. सुबह रखें इन बातों का ध्यान: आप सुबह उठते ही मोबाइल न चलाएं क्योंकि इससे आपके बाकि काम लेट हो जाएंगे। साथ ही रात को जल्दी सोने की कोशिश करें और 7-8 घंटे की नींद लें। पर्याप्त नींद लेने से भी आपका पेट सेहतमंद रहेगा। इसके साथ ही रात को लेट खाना न खाएं और खाने के तुरंत बाद न सोएं।
ALSO READ: जीरे के पानी से बीमारी रहेगी कोसों दूर
