सम्बंधित जानकारी
- Chair Yoga: ऑफिस चेयर पर करें ये 3 योगासन, तुरंत कम होगा मोटापा
- वजन बढ़ाने के लिए गेहूं की जगह इन आटों की खाएं रोटी
- दिल को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना करें ये 5 आसान एक्सरसाइज
- डायबिटीज से लेकर डाइजेशन तक में लाभकारी है कच्चा पपीता, रोज खाने से होगा फायदा
- शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं 2 सिस्टम
लूस मोशन के बाद आ जाती है कमजोरी? इन 5 चीज़ों का करें सेवन
बदलते मौसम में लूस मोशन की समस्या होने पर इन चीज़ों का करें सेवन
Loose Motion Home Treatment
- लूस मोशन होने पर ज्यादा पानी पिएं।
- केले से लूस मोशन रुक जाते हैं।
- जीरा पेट को ठंडक पहुंचाता है।
यह समस्या कई कारण से हो सकती है जिसमें बदलता मौसम, गलत खान-पान, तला भुना खाना या कम पानी पीना हो सकता है। ऐसे में ज़रूरी है कि अधिक उल्टी और दस्त होने पर आप तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। साथ ही शरीर में कमजोरी होने पर आप इन चीज़ों का सेवन कर सकते हैं...
1. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं :
लूज मोशन होने की स्थिति में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, क्योंकि इस दौरान शरीर से पानी भी बाहर निकल जाता है। अगर आप फल व सब्जियों का जूस, नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल या फिर नारियल पानी पिएं तो और भी बेहतर होगा।
2. अदरक का सेवन करें :
लूज मोशन होने की स्थिति में अदरक का सेवन भी कारगर होता है। अदरक में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो इस दौरान होने वाले पेट दर्द में राहत देते है। आप चाहे तो अदरक का पाउडर को दूध में मिलाकर पी सकते हैं।
3. दही का सेवन करें :
लूज मोशन होने की स्थिति में दही का सेवन भी फायदेमंद रहता है। दही में बैक्टीरिया मौजूद होते है जो पेट जल्दी ठीक करने के साथ ही पेट को ठंडा रखने में मदद करते है।
4. केला खाएं :
लूज मोशन होने पर केले का सेवन भी राहत देता है। केले में मौजूद पेक्टिन लूज मोशन को रोकने का काम करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से कमजोरी को कम करने में मदद करते हैं जिससे बॉडी जल्दी रिकवर होने लगती है।
5. जीरा खाएं :
लगातार लूज मोशन होने पर एक चम्मच जीरा चबा लें और पानी पी लें। ऐसा करने से लूज मोशन जल्दी रोकने में मदद मिलती हैं। जीरा पेट में ठंडक प्रदान करता है जिससे पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
ALSO READ: डायबिटीज की कारगर आयुर्वेदिक दवा है दालचीनी
