जामुन खाने के हैं कई फायदे पर side effect भी जान लें
Jamun Benefits
1. हीमोग्लोबिन बढ़ना: हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए जामुन एक बेहतरीन स्त्रोत है। जामुन में आयरन और विटामिन C मौजूद होता है। आयरन के कारण आपके शारीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं। आयरन को डाइजेस्ट करने के लिए आपको विटामिन C की ज़रूरत होती है। अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो आपको जामुन का सेवन करना चाहिए।
2. हृदय के लिए सेहतमंद: जामुन में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियमित रखता है। साथ ही पोटेशियम होने के कारण आपको हार्ट स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी समस्या से राहत मिलती है।
4. वज़न कम: वज़न कम करने के लिए जामुन एक बेहतरीन विकल्प है। जामुन में फाइबर और कम कैलोरी होने के कारण यह आपका वज़न नियमित रखता है। साथ ही यह आपके मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है और बार-बार भूक लगने की समस्या को भी कम करता है।
5. त्वचा के लिए सेहतमंद: अगर आपको ग्लोइंग और बेदाग त्वचा चाहिए तो आपको जामुन का सेवन करना चाहिए। जामुन में कई स्किन फ्रेंडली पोषक तत्व होते हैं। साथ ही आप फाइन लाइन या रिंकल की समस्या को भी कम सकते हैं। जामुन के सेवन से ऑयली स्किन की समस्या भी कम होती है।
6. डायबिटीज के लिए रामबाण: जामुन डायबिटीज के लिए रामबाण उपाय मन जाता है। यह शरीर में ग्लूकोस के लेवल को कम करता है और इन्सुलिन को बढ़ावा देता है। डायबिटीज के मरीजों को जामुन खाने की सलाह दी जाती है पर इसका सेवन नियमित रूप से ही करना चाहिए।
जामुन के साथ इन चीज़ों का सेवन न करें
1. जामुन को कभी खाली पेट न खाएं। ऐसा करने से आपको पेट दर्द, एसिडिटी और गैस जैसी समस्या हो सकती है।
2. जामुन के बाद तुरंत हल्दी का सेवन न करें। इन दोनों का सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है।
3. जामुन खाने के तुरंत बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए। तुरंत पानी पीने से आपको जामुन पचेगा नहीं।
5. जामुन के साथ अचार के सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों की तासीर खट्टी और एसिडिक होती है।
ALSO READ: सुबह ये गलतियां मत करो! बढ़ सकता है वजन
