सम्बंधित जानकारी
- रंगबिरंगी चूड़ियां दिल जीत लेती हैं आपका, तो जान लीजिए उनके सेहत के फायदे भी
- बिछिया श्रृंगार के लिए ही नहीं है इसके हेल्थ बेनीफिट्स भी लाजवाब है
- पायल पहनने से होते हैं सेहत के अनोखे फायदे, पढ़ें 6 काम की बातें
- पेट फूला-फूला रहता है तुंरत बदलिए लाइफ स्टाइल, पढ़ें 10 काम की बातें
- यह फूल बना देगा आपको बला की खूबसूरत.. एक बार पढ़ें इसके गुण
डेंटिस्ट को टाटा कहिए, चमकते दांत चाहिए तो फलों से दोस्ती कीजिए
राधिका जोशी
पीले हो चुके दांतों को लोग अक्सर ब्लीच, व्हाइटनिंग क्रीम या कोई जैल लगाकर डेंटिस्ट की तगड़ी फीस भरकर सफेद बनाने की कोशिश करते हैं।
लेकिन आप चाहें तो घर बैठे ही प्राकृतिक तरीके से यानी फलों का इस्तेमाल कर दांतों की सफेदी वापस पा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ रसदार फलों में नेचरल एसिड होता है जो कि ब्लीचिंग का काम करता है।
यह दांतों का पीलापन दूर कर उन्हें सफेद बनाता है। तो अब आप घर पर ही कुछ फलों जैसे अंगूर, स्ट्रॉबेरी, मौसमी का इस्तेमाल कर अपने दांत चमका सकते हैं।
इस प्राकृतिक तरीके को इस्तेमाल करने से आपके दांतों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।
अगर आपकी ख्वाहिश बिलकुल मोतियों-से चमकते सफेद दांत पाने की है तो उन्हें हाइड्रोजन पैरॉक्साइड से साफ करें और पानी से धो लें। आप दांतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपकी ख्वाहिश बिलकुल मोतियों-से चमकते सफेद दांत पाने की है तो उन्हें हाइड्रोजन पैरॉक्साइड से साफ करें और पानी से धो लें। आप दांतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
