IPL match का आनंद लेने के लिए बनाएं ये 5 healthy snacks
healthy snacks india
1. फ्रूट चाट : गर्मियों के मौसम में कई तरह के फ्रूट आते हैं। आप आईपीएल का मैच देखते समय फ्रूट चाट के मज़े ले सकते हैं। फ्रूट चाट बनाने के लिए आप सेब, अंगूर, तरबूज़, आम, अनार के दाने जैसे फल ले सकते हैं। इन फलों को छोटे पीस में काट लें। इसके बाद एक कटोरी में इन फलों को लें। इनमें चाट मसाला और स्वाद अनुसार काला नमक डालें। आपकी फ्रूट चाट तैयार है।
2. क्रिस्पी कॉर्न चाट : कॉर्न विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इस IPL मैच में आप टेस्टी और क्रिस्पी कॉर्न चाट का मज़ा उठा सकते हैं। कॉर्न चाट बनाने के लिए आपको सबसे पहले कॉर्न को प्रेशर कुकर में उबालना है। उबलने के बाद कॉर्न को प्लेट में डालें। इसमें चाट मसाला, धनिया पाउडर, मिर्ची, नमक, कटी हुई प्यास, पुदीना चटनी और नींबू का रस डालें। अच्छे से मिक्स करें और आपकी कॉर्न चाट तैयार है।
3. मखाना : मखाना आपकी सेहत के लिए बहुत सेहतमंद होते हैं। मखाने फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। आप IPL मैच का मज़ा मखाने खाते हुए देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ मखाने घी में भुनने की ज़रूरत है। साथ ही आप बाजार में मिल रहे बेक्ड मखाने (baked makhana) भी खा सकते हैं।
5. आम की लस्सी : गर्मियों का मौसम, आम का मौसम होता है। इस आईपीएल के मौसम में आप कोल्ड ड्रिंक की जगह आम की लस्सी पी सकते हैं। कोल्ड ड्रिंक में काफी ज़्यादा मात्रा में शुगर और सोडा होता है जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। आप आम की लस्सी के साथ मैच का मज़ा ले सकते हैं।
ALSO READ: कैल्शियम से भरपूर हैं ये 10 फूड
